Home » Jamshedpur Murder: पोटका में महुआ चुनने गई वृद्धा की लाठी से पीट कर हत्या

Jamshedpur Murder: पोटका में महुआ चुनने गई वृद्धा की लाठी से पीट कर हत्या

ग्रामीणों ने देखा कि आरोपी राम सरदार घटना स्थल से भाग रहा है। उसे लोगों ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने राम सरदार की जमकर पिटाई की। वह भी घायल हुआ है।

by Mujtaba Haider Rizvi
पोटका में महिला की हत्या
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पोटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र के कुंदरुकोचा गांव में सोमवार को हत्या की एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है। महुआ चुनने गई 65 वर्षीय वृद्ध महिला बास्की मुर्मू को गांव के ही एक युवक ने लाठियों से पीट-पीट कर मार डाला।

इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। इससे आक्रोश का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। बताते हैं कि 65 वर्षीय वृद्ध महिला बास्की मुर्मू इन दिनों रोज महुआ चुनने जंगल की तरफ जाती थी। सोमवार की सुबह भी वह महुआ चुनने गई थी। तभी वहां गांव का एक युवक राम सरदार पहुंचा। राम सरदार हाथ में लाठी लिए हुए था। उसने वृद्ध महिला के सिर पर लाठी से कई वार किए। वृद्ध महिला मौके पर ही गिर गई। उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने देखा कि आरोपी राम सरदार घटना स्थल से भाग रहा है। उसे लोगों ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने राम सरदार की जमकर पिटाई की। वह भी घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपी राम सरदार को इलाज के लिए एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि राम सरदार के कुछ ठीक होने पर उससे पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि राम सरदार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। शायद इसी के चलते उसने हत्या की इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस अभी आधिकारिक तौर से कुछ नहीं बता रही है। पुलिस का कहना है की राम सरदार से पूछताछ के बाद जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Read also Manipal Tata Medical College : मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के दीक्षांत समारोह में 133 विद्यार्थियों को दी गई एमबीबीएस की डिग्री, राज्यपाल संतोष गंगवार रहे मौजूद

Related Articles

Leave a Comment