Home » Jharkhand Rajya Sabha Election 2026 : राज्यसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित, झारखंड की दो सीटों के लिए 18 जून को होगा मतदान

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026 : राज्यसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित, झारखंड की दो सीटों के लिए 18 जून को होगा मतदान

by Nikhil Kumar
Jharkhand Rajya Sabha Election 2026
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की रिक्त होने वाली सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। भारत निर्वाचन आयोग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दिया। आयोग ने झारखंड समेत विभिन्न राज्यों में राज्यसभा सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। झारखंड में इस बार दो सीटों के लिए चुनाव कराया जाएगा।

अधिसूचना के अनुसार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून 2026 निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 9 जून को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 11 जून 2026 रखी गई है। यदि आवश्यक हुआ तो 18 जून 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान की सारी प्रक्रिया 20 जून तक संपन्न कर दी जाएगी।

निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी है। झारखंड में झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। वहीं उप सचिव किरण सुमन बाखला को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। ये दोनों अधिकारी नामांकन, जांच, मतदान और मतगणना सहित पूरी चुनावी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।

राज्यसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। विधानसभा में दलों की संख्या बल को देखते हुए उम्मीदवारों के चयन और समर्थन को लेकर आगामी दिनों में राजनीतिक हलचल बढ़ने की संभावना है। झारखंड की दो सीटों पर होने वाला यह चुनाव राज्य की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राज्यसभा चुनाव कार्यक्रम

नामांकन की अंतिम तिथि : 8 जून 2026
नामांकन पत्रों की जांच : 9 जून 2026
नाम वापस लेने की अंतिम तिथि : 11 जून 2026
मतदान यदि आवश्यक हुआ तो 18 जून, गुरुवार को होगा
मतदान की पूरी प्रक्रिया 20 जून तक समाप्त कर दी जाएगी।
मतदान का समय : सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक

चुनाव अधिकारी

रिटर्निंग ऑफिसर: रंजीत कुमार, प्रभारी सचिव, झारखंड विधानसभा
सहायक रिटर्निंग ऑफिसर: किरण सुमन बाखला, उप सचिव, झारखंड विधानसभा
निर्वाचन आयोग की अधिसूचना जारी होने के साथ ही राज्यसभा चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। वर्तमान में राज्यसभा सांसदों का दो सीटों में कार्यकाल 21 जून को खत्म हो रहा है।

Read Also- Jamshedpur Politics : झारखंड में घुसपैठ के चलते बदली है डेमोग्राफी, जमशेदपुर में पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी

Related Articles

Leave a Comment