Home » Jharkhand BJP Pay Tribute to Saint Gadge Baba : प्रदेश भाजपा ने मनाया संत गाडगे बाबा का महापरिनिर्वाण दिवस, कर्मवीर भारती ने की योगदान की चर्चा

Jharkhand BJP Pay Tribute to Saint Gadge Baba : प्रदेश भाजपा ने मनाया संत गाडगे बाबा का महापरिनिर्वाण दिवस, कर्मवीर भारती ने की योगदान की चर्चा

by Rohit Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में महान संत और समाज सुधारक बाबा संत गाडगे महाराज का 69वां महापरिनिर्वाण दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने बाबा गाडगे की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये।

कर्मवीर सिंह ने की बाबा गाडगे के योगदान की सराहना

कार्यक्रम में भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि गाडगे महाराज का योगदान देश और समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। देश के लिए उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने समाज में फैली अज्ञानता, अंधविश्वास और अस्वच्छता को समाप्त करने के लिए अपनी पूरी ज़िन्दगी समर्पित कर दी। गाडगे बाबा ने गरीबों और दलितों के उत्थान के लिए कार्य किया और समाज में समानता की भावना को मजबूत किया।

कर्मवीर सिंह ने कहा कि गाडगे महाराज ने धर्मशालाओं, अनाथालयों, आश्रमों और विद्यालयों की स्थापना की। वे सरल और सहज भाषा में अपने उपदेश देते थे, ताकि उनका संदेश गांव-गांव में फैले। उनका कहना था, ‘मैं किसी का गुरु नहीं हूं, मेरा कोई शिष्य नहीं है’। उन्होंने हमेशा सच्चाई और अच्छाई की बात की, और समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने के लिए कीर्तन के माध्यम से जन जागरूकता फैलायी।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में लिया भाग

इस श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा के कई कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें शशांक राज, जोगेंद्र लाल, राजीव राज लाल, राकेश कुमार राम, मनीष दुबे, रुपेश सिन्हा, संजय चौधरी, सुबोधकांत, प्रिंस कुमार और पवन पासवान समेत अन्य शामिल थे। सभी ने बाबा गाडगे के योगदान को याद करते हुए उनके उपदेशों पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles