Home » Jamshedpur Accident : पटमदा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत

Jamshedpur Accident : पटमदा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत

Jamshedpur Accident : घटना के बाद ट्रैक्टर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन को बामनी गांव स्थित एक स्कूल के पीछे खेत में छिपाकर फरार हो गया।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Patamda Road Accident Tractor Hits Bike Two Youths Dead
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बामनी गांव के पास मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ठनठनी घाटी इलाके में चल रही अवैध पत्थर खदान से पत्थर लादकर एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार में बामनी की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गहरी चोटें आईं और वे खून से लथपथ होकर सड़क पर ही पड़े रहे। हादसे में बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन को बामनी गांव स्थित एक स्कूल के पीछे खेत में छिपाकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पटमदा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल एमजीएम अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों में एक की पहचान पश्चिम बंगाल के बलरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मालती गांव निवासी चुनू सिंह सरदार के 20 वर्षीय पुत्र सुमित सिंह सरदार के रूप में हुई है। वह अपने एक दोस्त के साथ बुरूडीह स्थित अपने मामा के घर आया हुआ था। वहीं, दूसरे युवक की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Read Also: West Singhbhum News : सारंडा में सरेंडर की आहट, एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा भी रडार पर

Related Articles

Leave a Comment