Home » RANCHI NEWS: बाबूलाल मरांडी पर विनोद पांडेय का तंज, कह दी ऐसी बात 

RANCHI NEWS: बाबूलाल मरांडी पर विनोद पांडेय का तंज, कह दी ऐसी बात 

चर्चा में बने रहने के लिए उठा रहे अनर्गल मुद्दे

by Vivek Sharma
विनोद पांडेय ने बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधते हुए “मिशन-11” को लेकर तीखा हमला बोला, भाजपा नेतृत्व और रणनीति पर उठाए सवाल।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: विनोद कुमार पांडेय ने बाबूलाल मरांडी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे मिशन-11 को पूरा करने के नाम पर लगातार विवादित बयान और हरकतें कर रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव पांडेय ने कहा कि बाबूलाल हर दिन अपनी राजनीतिक मर्यादा खोते जा रहे हैं, लेकिन फिर भी चर्चा में बने रहने के लिए अनर्गल मुद्दे उठा रहे हैं।

उन्होंने हाल ही में एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ राज्य सरकार की कार्रवाई का हवाला देते हुए कहा कि यह प्रशासन की संवेदनशीलता और जवाबदेही को दर्शाता है, लेकिन मरांडी इसे भी मुद्दा बनाकर विरोध की राजनीति कर रहे हैं। विनोद पांडेय ने तंज कसते हुए कहा कि बाबूलाल लगातार गवर्नर हाउस के चक्कर लगा रहे हैं और पुराने डोमिसाइल विवाद जैसे मुद्दों को दोहराकर लोगों को परेशान कर रहे हैं। 

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी बाबूलाल को लेकर असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2019 में भाजपा को 24 सीटें मिली थीं, लेकिन बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में यह घटकर 21 रह गईं। पिछले पांच वर्षों में वे कोई उपचुनाव नहीं जिता पाए हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मरांडी का लक्ष्य 2029 तक भाजपा को “शगुन के 11 सीट” तक पहुंचाना है। 

Related Articles

Leave a Comment