Home » Jharkhand Crime: पलामू में प्रज्ञा केंद्र संचालक को गोली मारकर लूट लिए थे तीन लाख रुपये, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

Jharkhand Crime: पलामू में प्रज्ञा केंद्र संचालक को गोली मारकर लूट लिए थे तीन लाख रुपये, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

by Kanchan Kumar
firing in jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में प्रज्ञा केंद्र संचालक पर फायरिंग एवं लूट मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध को हिरासत में लिया है । पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस को अपराधियों के विषय में कई जानकारी मिली है, जिसके बाद छापेमारी भी की जा रही है।

दो अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मौके से दो खोखे बरामद किए थे। जख्मी शमा परवीन के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। प्रज्ञा केंद्र के संचालक और उनके पति को अपराधियों ने सोमवार को गोली मार दी थी और उनसे तीन लाख रुपये लूट लिए थे।

शमा परवीन लातेहार के बरवाडीह में रहती हैं और पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र के हूंटार के इलाके में प्रज्ञा केंद्र का संचालन करती हैं। सोमवार को वह अपने पति के साथ प्रज्ञा केंद्र जा रही थीं।

इसी क्रम के हूंटार स्टैंड के पास बाइक सवार अपराधियों ने लूटपाट करने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में शमा परवीन को पैर में गोली लगी थी। जबकि उनके पति के कान को छूते हुए गोली निकल गई थी। उस बीच अपराधियों ने शमा परवीन के पति को पिस्टल के बट से पीटा था।

Read Also: http://West Bengal Election:केंद्रीय मंत्री एवं बंगाल चुनाव के पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव पहुंचे देवघर,सत्संग आश्रम में की पूजा अर्चना

Related Articles