Home » RANCHI NEWS: थैलेसीमिया-सिकल सेल के मरीजों ने सरकार से लगाई गुहार, वादों को धरातल पर उतारे तो मिलेगी राहत

RANCHI NEWS: थैलेसीमिया-सिकल सेल के मरीजों ने सरकार से लगाई गुहार, वादों को धरातल पर उतारे तो मिलेगी राहत

लहू बोलेगा रक्तदान संगठन और झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन ने की संयुक्त बैठक

by Vivek Sharma
RANCHI BLOOD
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची में थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से ग्रसित मरीजों और उनके परिजनों ने झारखंड सरकार से स्वास्थ्य संबंधी घोषणाओं को जल्द लागू करने की मांग तेज कर दी है। यह अपील रांची जिला स्कूल मैदान में आयोजित एक बैठक के दौरान की गई, जिसमें बड़ी संख्या में पीड़ित परिवार और सामाजिक संगठन शामिल हुए। बैठक का आयोजन लहू बोलेगा रक्तदान संगठन और झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान लोगों ने 9 दिसंबर 2025 को झारखंड विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी द्वारा किए गए वादों को जल्द लागू करने पर जोर दिया। इन घोषणाओं में थैलेसीमिया और सिकल सेल मरीजों के लिए निःशुल्क दवाइयां, ब्लड बैंक की सुविधा, बोन मैरो ट्रांसप्लांट और नियमित रक्त उपलब्धता जैसी महत्वपूर्ण बातें शामिल थीं।

पीड़ितों का कहना है कि यदि ये घोषणाएं लागू हो जाएं, तो हजारों बच्चों और परिवारों को राहत मिलेगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अप्रैल माह में राज्य के सभी 24 जिलों के लगभग 11 हजार मरीजों की भागीदारी के साथ एक राज्यस्तरीय सम्मेलन रांची में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान तीन थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों का जन्मदिन भी सामूहिक रूप से मनाया गया। नदीम खान ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लगातार पत्र भेजकर मरीजों की मांग उठाई गई है। इसे जारी रखा जाएगा।

READ ALSO: RANCHI NEWS: बोकारो वन भूमि घोटाला में ईडी ने 500 करोड़ का खुलासा किया, सीआईडी जांच पर बीजेपी ने उठाए सवाल

Related Articles

Leave a Comment