Home » RANCHI RAIL NEWS: चलती ट्रेन से पटरी और कोच के बीच गिरा यात्री, आरपीएफ जवान ने खींचकर निकाला

RANCHI RAIL NEWS: चलती ट्रेन से पटरी और कोच के बीच गिरा यात्री, आरपीएफ जवान ने खींचकर निकाला

रांची रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला

by Vivek Sharma
RANCHI: रांची रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरे यात्री को आरपीएफ जवान ने बचाया, “ऑपरेशन जीवन रक्षा” के तहत सराहनीय कार्य।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को आरपीएफ की सतर्कता और साहस से एक बड़ा हादसा टल गया। ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान ने चलती ट्रेन से गिरते एक यात्री की जान बचाई। घटना 14 अप्रैल की है, जब ट्रेन संख्या 13320 एक्सप्रेस स्टेशन से प्रस्थान कर रही थी। इस दौरान एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था, तभी वह असंतुलित होकर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच के गैप में गिर गया। ट्रेन के साथ कुछ देर घिसटता रहा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल गौरव ने बिना देर किए यात्री को खींचकर बाहर निकाला और उसकी जान बचा ली।

रेस्क्यू किए गए यात्री की पहचान 61 वर्षीय मो नसरुद्दीन के रूप में हुई, जो धनबाद जिले के पाथाडीह के निवासी हैं और रांची से धनबाद जा रहे थे। बता दें कि रांची डिवीजन में अलग-अलग अभियान आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर चलाए जाए रहे है। जिसमें लोगों का जीवन बचाने के साथ उनके कीमती सामान भी लौटाए जा रहे है।

READ ALSO: RANCHI NEWS: थैलेसीमिया-सिकल सेल के मरीजों ने सरकार से लगाई गुहार, वादों को धरातल पर उतारे तो मिलेगी राहत

Related Articles

Leave a Comment