Home » West Bengal Election:केंद्रीय मंत्री एवं बंगाल चुनाव के पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव पहुंचे देवघर,सत्संग आश्रम में की पूजा अर्चना

West Bengal Election:केंद्रीय मंत्री एवं बंगाल चुनाव के पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव पहुंचे देवघर,सत्संग आश्रम में की पूजा अर्चना

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर देवघर में भी सरगर्मी देखने को मिल रही है। पड़ोसी जिला होने के नाते भाजपा और अन्य दलों के नेताओं की आवाजाही देवघर में लगातार देखी जा रही है। मंगलवार को पश्चिम बंगाल जाने से पहले केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल चुनाव के पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव देवघर पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

केंद्रीय मंत्री देवघर पहुंचते ही सबसे पहले सत्संग आश्रम गए और वहां उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव में जीत के लिए आचार्य देव से आशीर्वाद लिया। सत्संग आश्रम में करीब एक से डेढ़ घंटे तक केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव मौजूद रहे और सत्संग आश्रम में मौजूद आचार्यों से मुलाकात की। भूपेंद्र यादव के साथ गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और पश्चिम बंगाल के विष्णुपुर से सांसद सौमित्र खान भी मौजूद थे।

पिछले सप्ताह असम चुनाव से ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी बाबा मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे और अब पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले वहां के नेताओं की लगातार आवाजाही देखी जा रही है। सत्संग आश्रम में प्रतिदिन हजारों बंगाली समुदाय का आगमन होता है। आश्रम से बंगाली समुदाय का एक विशेष लगाव है। राजनीतिक गलियारों में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्रीय मंत्री की लंबी पूजा के साथ पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर रणनीति भी सत्संग आश्रम में बनाई गई।


Read Also: http://Bihar Politics: सम्राट के सिर होगा बिहार का ताज; जानिए कैसे बने ‘सियासत के चौधरी’

Related Articles

Leave a Comment