Home » Jharkhand municipal Election Case Hearing : झारखंड में नगर निकाय चुनाव की देरी पर हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार, अगली सुनवाई 16 जनवरी को

Jharkhand municipal Election Case Hearing : झारखंड में नगर निकाय चुनाव की देरी पर हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार, अगली सुनवाई 16 जनवरी को

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • -झारखंड सरकार को हाईकोर्ट की कड़ी चेतावनी


रांची : झारखंड में नगर निकाय चुनावों की लगातार हो रही देरी पर राज्य सरकार को एक बार फिर झारखंड हाईकोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने कहा कि यह मामला अवमानना का बनता है। राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि नगर निकाय चुनाव तभी होंगे जब ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी होगी, जो फिलहाल जारी है। इसके बाद अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 16 जनवरी को तय की है।

चुनाव की प्रक्रिया पर सवाल
हाईकोर्ट ने इस दौरान स्पष्ट किया कि चुनाव में हो रही देरी के कारण राज्य की जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर अदालत ने चिंता जताई और इसे जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

सरकार को सख्त संदेश
झारखंड में नगर निकाय चुनावों को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है, लेकिन हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी ने राज्य सरकार को सख्त संदेश दिया है कि चुनाव को लेकर समय पर निर्णय लिया जाए। इसके साथ ही, 16 जनवरी को इस मामले की अगली सुनवाई होने वाली है, जहां इस प्रक्रिया की स्थिति पर विचार किया जाएगा।

Read Also- Amit Shah Gujarat Uttarayan Celebrations : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में मनाया उत्तरायण पर्व, की पतंगबाजी

Related Articles