चाकुलिया : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला के चाकुलिया- बेंद मुख्य सड़क पर बुधवार की देर रात एक सड़क दुर्घटना ने दो परिवारों में मातम फैला दिया। इस दुर्घटना में चाकुलिया नगर पंचायत के काकड़ीशोल गांव निवासी 20 वर्षीय आदित्य महतो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मिस्त्रीपाड़ा निवासी 21 वर्षीय राकेश दास गंभीर रूप से घायल हो गए।
कैसे हुई दुर्घटना?
मिली जानकारी के अनुसार, आदित्य महतो और राकेश दास बाइक पर सवार होकर बेंद से चाकुलिया लौट रहे थे। जब वे तड़ंगा गांव के पास पहुंचे, उनकी बाइक ने किसी वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में आदित्य महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि राकेश दास गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पश्चिम बंगाल के झारग्राम रेफर कर दिया।
पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सीएचसी पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। लाश का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए तफ्तीश जारी है।
Focus Keyword : Chakulia Road Accident

