Home » रिम्स अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात सैप जवान ने की हैवानियत की हदें पार! इलाज कराने आई महिला का किया रेप…

रिम्स अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात सैप जवान ने की हैवानियत की हदें पार! इलाज कराने आई महिला का किया रेप…

by Suhaib
West Singhbhum Rape Case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रांची स्थित रिम्स से एक बड़ी खबर सामने आई। यहां सैप के एक जवान ने सारी हदें पार कर दी। रिम्स की सिक्योरिटी में तैनात सैप जवान ने एक महिला से साथ घिनौना काम किया। बहला फुसला कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पीड़ित महिला रिम्स में अपने रिश्तेदार का इलाज कराने के लिए आई हुई थी। इस घटना ने रिम्स में सनसनी फैला दी है। इस मामले में बरियातू थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी सैफ के जवान संतोष कुमार बरला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मदद के नाम पर लिया झांसे में

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला चतरा जिले की रहने वाली है। वह अपने रिश्तेदार का इलाज करने के लिए रिम्स आई हुई थी। सैप के जवान ने महिला को मदद करने के नाम पर झांसे में लिया। इसके बाद पहला फुसलाकर छत पर ले गया। इसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही रिम्स में खलबली मच गई। इलाज कराने आए लोग व डॉक्टर घटनास्थल पर पहुंचे।

जान से मारने की भी दी थी धमकी

घटना की सूचना पुलिस को दी। उसके बाद बरियातू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजा। इसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी सैप के जवान को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने महिला को घटना की किसी को जानकारी देने पर जान से मार डालने की भी धमकी दी थी।

मामले की हो रही जांच

बरियातू थानेदार ने बताया, दुष्कर्म की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया। मेडिकल कराने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। जांच में पता चला है की पीड़ित महिला रात में सवा लेने के लिए गई थी। इस दौरान आरोपी ने महिला को बहला फुसलाकर चौथे तल्ले पर ले गया था। इसके बाद घटना को अंजाम दिया। मामले की जांच की जा रही है।

पीड़ित महिला रिम्स में अपने रिश्तेदार का इलाज कराने के लिए आई हुई थी। इस घटना ने रिम्स में सनसनी फैला दी है। इस मामले में बरियातू थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी सैप के जवान संतोष कुमार बरला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


Related Articles