Home » Jamshedpur Fire : डिमना चौक पर चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार, यातायात रहा प्रभावित

Jamshedpur Fire : डिमना चौक पर चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार, यातायात रहा प्रभावित

by Mujtaba Haider Rizvi
Moving car catches fire at Dimna Chowk in Jamshedpur, passengers escape safely
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में डिमना चौक के पास बुधवार शाम एक एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। राहत की बात यह रही कि समय रहते कार में सवार सभी लोग बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई हताहत नहीं हुआ।

आग की चपेट में आई कार मारुति डिजायर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही उलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। साथ ही दमकल विभाग को भी सूचना दी गई, हालांकि खबर लिखे जाने तक दमकल विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी थी।

घटना के बाद डिमना चौक पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। सड़क के एक ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल आग लगने के कारणों का साफ पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण कार में आग लगी होगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Read Also: Jamshedpur Co-operative Law College BCI Recognition : को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज को LLB सत्र 2025–28 के लिए BCI की मान्यता

Related Articles

Leave a Comment