Home » RANCHI NEWS: रिम्स डेंटल इंस्टिट्यूट को मिली MDS पाठ्यक्रम शुरू करने की मंजूरी, बना राज्य का पहला सरकारी संस्थान

RANCHI NEWS: रिम्स डेंटल इंस्टिट्यूट को मिली MDS पाठ्यक्रम शुरू करने की मंजूरी, बना राज्य का पहला सरकारी संस्थान

by Vivek Sharma
RIMS
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची स्थित रिम्स डेंटल इंस्टिट्यूट अब झारखंड का पहला सरकारी संस्थान बन गया है, जहां मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (MDS) की पढ़ाई शुरू होगी। केंद्र सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संस्थान को विभिन्न विशेषज्ञताओं में MDS पाठ्यक्रम संचालित करने की अनुमति प्रदान की है। यह स्वीकृति स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्राजारी आदेश के अनुसार संस्थान में कुल नौ विशेषज्ञताओं में MDS कोर्स शुरू होंगे। प्रत्येक विभाग में तीन-तीन सीटों की मंजूरी दी गई है, जिससे कुल 27 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। स्वीकृत विभागों में ओरल मेडिसिन, ओरल सर्जरी, प्रोस्थोडॉन्टिक्स, पीरियोडॉन्टोलॉजी, एंडोडॉन्टिक्स, पीडियाट्रिक डेंटिस्ट्री, ऑर्थोडॉन्टिक्स और पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री शामिल हैं।

यह अनुमति फिलहाल एक वर्ष के लिए दी गई है, जिसे निर्धारित मानकों की पूर्ति के आधार पर हर वर्ष नवीनीकृत किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग, रिम्स प्रशासन और डेंटल इंस्टिट्यूट के संयुक्त प्रयास से मिली इस सफलता को राज्य में दंत चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे छात्रों को विशेषज्ञता आधारित शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे और गंभीर दंत रोगियों को भी बेहतर इलाज उपलब्ध हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Comment