Home » Chatra Crime: देवर से था प्यार, तीसरे के करीब आने के शक में शुरू हुआ तकरार; भाभी ने कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chatra Crime: देवर से था प्यार, तीसरे के करीब आने के शक में शुरू हुआ तकरार; भाभी ने कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा। जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र में प्यार-मुहब्बत की उलझी अजीबोगरीब कहानी और प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने की मामला सामने आया है। लेकिन पुलिस ने गुत्थी को सुलझाते हुए हत्या की आरोपी भाभी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पकरिया कला गांव का है।

पुलिस ने इस मामले में मृतक संतोष की भाभी रंजू देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई खून से सनी ईंट भी बरामद कर ली गई है।

डीएसपी अमिता लकड़ा के अनुसार 7 मई को मृतक के भाई टिकु भुइयां ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद एसपी के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। जांच में सामने आया कि संतोष भुइयां का अपनी भाभी रंजू देवी के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग था।

हाल के दिनों में रंजू उससे दूरी बनाने लगी थी। जिससे संतोष को शक था कि रंजू का संबंध अपने जीजा विकास भुइयां से है। इसी विवाद में अक्सर दोनों के बीच मारपीट होती थी। घटना के दिन भी दोनों के बीच जमकर विवाद और मारपीट हुई।

गुस्से में रंजू देवी ने संतोष के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रंजू अपनी बहन ललिता के साथ गांव सिरिया भाग गई थी। जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। छापेमारी दल में इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, अवर निरीक्षक संजय कुमार, एएसआई मनोज कुमार सिंह, महिला अधिकारी अर्चना कुमारी व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Read Also: Ghatshila News : खनन विभाग और पुलिस ने चलाया अभियान; अवैध भंडारण किए बालू जब्त

Related Articles

Leave a Comment