घाटशिला : बालू माफिया के खिलाफ एक बार फिर प्रशासन ने कमर कस ली है। इस क्रम में शुक्रवार को खान निरीक्षक पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के साथ घाटशिला पुलिस ने संयुक्त छापामारी अभियान चलाकर घाटशिला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम -अमाईनगर में कैनाल के बगल से शुक्रवार की शाम करीब 1200 सीएफटी अवैध बालू जब्त किया है। इस दौरान घाटशिला थाना कांड संख्या 29/26 दिनांक 8/5/26 को दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी हो कि सुवर्णरेखा नदी आमईनगर घाट से प्रतिदिन ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध बालू की ढ़ुलाई हो रही है। ऐसा नही है कि इस बात की भनक पुलिस को नहीं होती, क्योंकि दिन में बालू लेकर कई बार ट्रैक्टर मुख्य शहर के बीच से आना जाना करता है। वावजूद इसके पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। जब कभी वरीय अधिकारी का निर्देश आता है तभी कारवाई होती है।
घाटशिला क्षेत्र में अभी भी कई जगहो पर अवैध बालू का भंडारण किया गया है, जो पुलिस की पकड़ से दूर है। इस छापेमारी अभियान में खान निरीक्षक के आलावा घाटशिला थाना प्रभारी राजेन्द्र कुमार मुंडा, मुसाबनी थाना प्रभारी अनुज कुमार, घाटशिला अंचल कायार्लय के कर्मचारी समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

