Home » Breaking: झारखंड हाई कोर्ट में वकीलों के चुनावी मतगणना के दौरान जमकर हंगामा, बैलट पेपर फटा, धक्का-मुक्की

Breaking: झारखंड हाई कोर्ट में वकीलों के चुनावी मतगणना के दौरान जमकर हंगामा, बैलट पेपर फटा, धक्का-मुक्की

by Dr. Brajesh Mishra
Jharkhand High Court
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: एडवोकेट एसोसिएशन झारखंड हाई कोर्ट के चुनाव की मतगणना के दौरान गुरुवार की रात जमकर हंगामा हुआ। एक पक्ष का आरोप था कि मतगणना के लिए उपलब्ध कराए गए बैलट की संख्या कुल मतदान से भी अधिक निकली। इसको लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। हंगामा इतना बढ़ा कि बैलट पेपर तक फाड़ दिए गए। इसके अलावा हाई कोर्ट परिसर के पत्थरबाजी किए जाने की भी सूचना है।

एक पक्ष मांग कर रहा है कि चुनाव को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। दावा किया जा रहा है कि चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर के द्वारा झारखंड एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव रद्द करने की घोषणा कर दी गई है। कुछ अधिवक्ताओं का आरोप है कि मतदान के बाद सिल के समय कुल वोटों की संख्या 1409 बताई गई लेकिन गिनती के दौरान कुल वोट 1516 मिले। ऐसे में सवाल पूछा गया कि आखिर यह वोट कैसे बढ़ गए।

अनियमितता के आरोपों पर बढ़ा विवाद


दावा किया जा रहा है कि मतगणना की प्रक्रिया शुरू होते ही कुल मतों की संख्या में बढ़ोत्तरी को लेकर एक पक्ष की ओर अनियमितता के आरोप लगाये गये। दूसरे पक्ष की ओर से इस दावे का खंडन किया गया। इसको लेकर पहले बहस शुरू हुई। धीरे-धीरे बात बढ़ाते हुए धक्का मुक्की और फिर छीना झपटी तक पहुंच गई। इस दौरान मतगणना के लिए रखे गए बैलट भी क्षतिग्रस्त हो गए। मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए थे लेकिन सुरक्षा कर्मी हालत को नियंत्रित करने में असफल रहे। बताया जा रहा है कि परिसर में दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी भी की गई।

एसोसिएशन के शीर्ष पदाधिकारियों का होना था चुनाव


बताया जा रहा है कि चुनाव के जरिए संगठन के शीर्ष पदाधिकारी का चयन किया जाना था। मतगणना की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के साथ ही विवाद हो गया।

Related Articles