Home » Preity Zinta : प्रीति जिंटा का तंज : सोशल मीडिया पर PM की तारीफ को लेकर तर्क और पति जीन के लिए प्यार

Preity Zinta : प्रीति जिंटा का तंज : सोशल मीडिया पर PM की तारीफ को लेकर तर्क और पति जीन के लिए प्यार

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा अक्सर अपने बेबाक विचारों और बयानों के लिए चर्चा में रहती हैं। वह किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से कभी नहीं कतरातीं और सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता हमेशा सुर्खियों में रहती है। उन्होंने एक ट्वीट किया है कि जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों की सनक को लेकर चिंता जाहिर की। प्रीति ने इस ट्वीट में कहा कि आजकल लोग हर विषय पर अपनी राय देने के बजाय सिर्फ आरोप लगाने या आक्रामक होने में विश्वास रखते हैं।

प्रीति का ट्वीट: सनक और पेड प्रमोशन का मुद्दा

प्रीति ने लिखा कि सोशल मीडिया पर लोगों को क्या हो गया है? हर कोई सनकी हो गया है। अगर आप AI बॉट से अपनी पहली चैट के बारे में बात करते हैं, तो लोग इसे पेड प्रमोशन मानने लगते हैं। और अगर आप अपने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हैं, तो आपको भक्त करार दिया जाता है। भगवान न करें, अगर आप एक प्राउड हिंदू या इंडियन हैं, तो आप अंधभक्त हो जाते हैं। ऐसे में, हमें सबको असली रूप में देखना चाहिए, न कि जैसा हम चाहते हैं वह हो।

खुद की राय का तर्क: प्यार और सम्मान

प्रीति ने आगे कहा कि हम सभी को शांत रहने की जरूरत है और एक-दूसरे के साथ संवाद करने में खुश रहना चाहिए। अब मुझसे ये मत पूछिएगा कि मैंने जीन से शादी क्यों की। मैंने उसे इसलिए चुना क्योंकि मैं उससे प्यार करती हूं। और वह एक ऐसा व्यक्ति है, जो सरहद पर मेरे लिए अपनी जान भी दे सकता है। समझे… अगर आप जानते हैं, तो आप जानते हैं… टिंग!”

यहां प्रीति ने अपने पति, जीन गुडइनफ के प्रति अपने प्यार का इज़हार करते हुए यह भी बताया कि वह एक अमेरिकी बिजनेसमैन हैं, जो लॉस एंजिल्स में रहते हैं और फाइनेंशियल कंसल्टेंसी का काम करते हैं। प्रीति ने साल 2016 में जीन से शादी की थी। इस ट्वीट में प्रीति ने अपने निजी जीवन और देश के प्रति अपनी भावनाओं को भी खुलकर साझा किया।

फैंस की प्रतिक्रिया

प्रीति का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और उनके फैंस इस पर प्रतिक्रियाएं देने लगे। एक फैन ने तो यहां तक कहा कि देश में भी कई लोग उनके लिए अपनी जान देने को तैयार हैं। यह ट्वीट इस बात को स्पष्ट करता है कि प्रीति जिंटा न केवल बॉलीवुड की एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, बल्कि समाज के विभिन्न पहलुओं पर बेबाक राय रखने में भी संकोच नहीं करतीं।

यह ट्वीट इस बात का भी प्रतीक है कि प्रीति जिंटा जैसे सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया पर होने वाली बहसों और आलोचनाओं के बावजूद अपनी बात रखने से नहीं डरते। वे अपनी राय के साथ खड़े रहते हैं, चाहे वह किसी राजनीतिक मुद्दे को लेकर हो या अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में।’

Read Also- UP Mayawati Congress : मायावती का Congress पर निशाना, कहा- BJP की ‘B टीम’ बनकर लड़ा Delhi विधानसभा चुनाव

Related Articles