ओटावा : कनाडा (Canada) के नए प्रधानमंत्री (New Prime Minister) मार्क कार्नी (Mark Carney) ने अपनी कैबिनेट (Cabinet) की घोषणा की, जिसमें भारतीय मूल (Indian origin) की दो महिलाएं (Two Female) शामिल हैं। अनीता आनंद और कमल खेड़ा को उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए मंत्री (Minister) पद सौंपे गए हैं। अनीता आनंद (Anita Anand) को नवाचार, विज्ञान और उद्योग मंत्रालय (Ministry of Innovation, Science and Industry) की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कमल खेड़ा (Kamal Khera) को स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister) नियुक्त किया गया है।
यह घोषणा शुक्रवार को ओटावा (Ottawa) में प्रधानमंत्री कार्नी के नेतृत्व में हुई शपथ ग्रहण समारोह में की गई। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, जो पहले कनाडा के केंद्रीय बैंक के गवर्नर रहे हैं, ने इस अवसर पर अपनी कैबिनेट की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि उन्होंने एक छोटी, लेकिन अनुभवी और उद्देश्यपूर्ण टीम का गठन किया है।
कमल खेड़ा बनीं स्वास्थ्य मंत्री
36 वर्षीय कमल खेड़ा, जो कनाडा की संसद में सबसे कम उम्र में पहुंचने वाली महिलाओं में से एक हैं, दिल्ली में जन्मी थीं। उनका परिवार उनके स्कूल के दिनों में कनाडा आ गया था। कमल ने यॉर्क विश्वविद्यालय, टोरंटो से विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।
उन्होंने अपनी नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “एक नर्स के रूप में मेरी प्राथमिकता हमेशा मरीजों का समर्थन करना रही है और मैं यह सोच स्वास्थ्य मंत्री के रूप में भी लागू करूंगी।” इससे पहले, कमल खेड़ा वरिष्ठ नागरिक मामलों की मंत्री, अंतरराष्ट्रीय विकास मंत्री की संसदीय सचिव, राष्ट्रीय राजस्व मंत्री की संसदीय सचिव और स्वास्थ्य मंत्री की संसदीय सचिव के रूप में कार्य कर चुकी हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान, उन्होंने ब्रैम्पटन के एक लॉन्ग-टर्म केयर सेंटर में एक नर्स के रूप में स्वेच्छा से सेवा दी।
अनीता आनंद को नवाचार, विज्ञान और उद्योग मंत्रालय
58 वर्षीय अनीता आनंद, जो पहले ट्रूडो सरकार में कई अहम मंत्रालयों का हिस्सा रही हैं, कनाडा की अगली प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में भी शामिल थीं। हालांकि, उन्होंने जनवरी में चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया था, लेकिन मार्च में अपने फैसले को बदलते हुए सक्रिय राजनीति में लौट आईं।
अनीता आनंद ने शपथ ग्रहण के बाद कहा, “नवाचार, विज्ञान और आर्थिक विकास मंत्री के रूप में सेवा देना मेरे लिए एक सम्मान की बात है। हम सभी मिलकर एक मजबूत कनाडा बनाने के लिए काम करेंगे।” अनीता ने 2019 में ओकविल से सांसद के रूप में जीत हासिल की थी और इससे पहले उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा मंत्री, ट्रेजरी बोर्ड की अध्यक्ष और सार्वजनिक सेवा एवं खरीद मंत्री के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा, वह एक शिक्षाविद, वकील और शोधकर्ता भी रही हैं।
प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की कैबिनेट में बदलाव
मार्क कार्नी ने अपनी कैबिनेट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “हमने एक छोटी लेकिन अधिक केंद्रित और अनुभवी टीम बनाई है, जो इस समय की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है।” उनके नए मंत्रिमंडल में 13 पुरुष और 11 महिलाएं शामिल हैं, जो पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की 37 सदस्यीय कैबिनेट से कम हैं, लेकिन इसे अधिक प्रभावशाली और लक्षित बताया जा रहा है।

