घाटशिला : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ की हनुमान वाटिका सोमवार की सुबह एक बार फिर चर्चा में आ गई है। यहां रामनवमी पर माहौल बिगाड़ने की साजिश की गई है। मगर, पुलिस ने अपनी सूझबूझ से मामला संभाल लिया है। हनुमान वाटिका में रविवार की देर रात मांस का टुकड़ा मिला है। इससे लोगों में नाराजगी है। घटना से नाराज लोगों ने सोमवार की सुबह सड़क जाम कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। ग्रामीण एसपी समेत पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। आक्रोषित लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों के समझाने बुझाने पर लोगों ने जाम खत्म कर दिया। सभी को थाने पर बुलाया गया है। वहां वार्ता चल रही है।
जानकारी के अनुसार एक वर्ष पूर्व भी इसी स्थान पर शरारती तत्वों ने मांस का टुकड़ा फेंक दिया था। इसे लेकर कई दिनों तक बवाल चलता रहा था। हालांकि इस घटना के आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए है। उस घटना के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग अभी तक चल ही रही थी कि एक बार फिर दोबारा यह घटना घट गई है. इसको लेकर लोगों में काफी उबाल है. हालांकि घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग धालभूमगढ़ पहुंचे हैं. आक्रोशित लोगों से लगातार वार्ता कर मामले का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि पुलिस आरोपियों का पता लगा कर आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।
घाटशिला के एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर ने बताया कि हनुमान वाटिका में मांस का टुकड़ा मिलने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं।
Read also Jamshedpur Ramnavmi : बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 9 सुपर जोन बना कर तैनात किए गए 251 मजिस्ट्रेट

