Home » सपा नेता विनय शंकर तिवारी को ईडी ने किया गिरफ्तार, 700 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में कार्रवाई

सपा नेता विनय शंकर तिवारी को ईडी ने किया गिरफ्तार, 700 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में कार्रवाई

ईडी ने नवंबर 2023 में विनय तिवारी की 72.08 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की थीं, जो बैंकों से धोखाधड़ी के मामले में उनकी भूमिका को लेकर की गई कार्रवाई का हिस्सा थीं।

by Anurag Ranjan
सपा नेता विनय शंकर तिवारी को ईडी ने किया गिरफ्तार, 700 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में कार्रवाई
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ उनकी कंपनी के निदेशक अजीत पांडेय को भी गिरफ्तार किया गया है। सोमवार सुबह ईडी ने गोरखपुर, लखनऊ, नोएडा और मुंबई के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई के बाद सूत्रों ने बताया कि ईडी ने विनय तिवारी के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली थी और जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बैंक धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग के मामले में गिरफ्तारी

ईडी की जांच के अनुसार, गंगोत्री एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने अपने प्रमोटरों, निदेशकों और गारंटरों के साथ मिलकर बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले सात बैंकों के कंसोर्टियम से 1129.44 करोड़ रुपये की क्रेडिट सुविधाएं प्राप्त की थीं। बाद में इस रकम को अन्य कंपनियों में डायवर्ट कर दिया गया, जिससे बैंकों को 754.24 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ।

ईडी ने नवंबर 2023 में विनय तिवारी की 72.08 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की थीं, जो बैंकों से धोखाधड़ी के मामले में उनकी भूमिका को लेकर की गई कार्रवाई का हिस्सा थीं। इन संपत्तियों में गोरखपुर, महराजगंज और लखनऊ में स्थित 27 संपत्तियां शामिल थीं, जिनमें कृषि योग्य भूमि, व्यवसायिक कांप्लेक्स, आवासीय परिसर और भूखंड भी शामिल थे।

ईडी की कार्रवाई और आगे की जांच

ईडी ने मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत विनय तिवारी और उनकी कंपनी के अन्य निदेशकों, प्रमोटरों और गारंटरों के खिलाफ जांच शुरू की थी। बैंकों की शिकायत के बाद सीबीआई ने इस मामले में केस दर्ज किया था, जिसके बाद ईडी ने भी इस मामले की जांच तेज की।

Read Also: ED RAIDS : गोरखपुर में SP नेता एवं पूर्व विधायक के ठिकानों पर ED की रेड, बैंकों के 754 करोड़ हड़पने का मामला

Related Articles