Home » Jamshedpur News : गंगाप्रसाद ‘कौशल’ की स्मृति में जमशेदपुर में शुरू हुआ जीपी कौशल पत्रकारिता पुरस्कार

Jamshedpur News : गंगाप्रसाद ‘कौशल’ की स्मृति में जमशेदपुर में शुरू हुआ जीपी कौशल पत्रकारिता पुरस्कार

इस वर्ष 2025 के लिए पुरस्कार का विषय “मानवाधिकार से संबंधित खोजपूर्ण रिपोर्टें” रखा गया है

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur gp kaushal puraskar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : कोल्हान की पत्रकारिता जगत में नई पहल करते हुए दैनिक आज़ाद मज़दूर ने मंगलवार से गंगाप्रसाद ‘कौशल’ की स्मृति में ‘जीपी कौशल पत्रकारिता पुरस्कार’ की शुरुआत की है। इस पुरस्कार के तहत कोल्हान प्रमंडल के दो पत्रकारों—एक प्रिंट और एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया—को सम्मानित किया जाएगा। चयनित पत्रकारों को दस हजार रुपये की नकद राशि और प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

इस वर्ष 2025 के लिए पुरस्कार का विषय “मानवाधिकार से संबंधित खोजपूर्ण रिपोर्टें” रखा गया है। इसके अंतर्गत एक अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 के बीच प्रकाशित या प्रसारित रिपोर्टें मान्य होंगी। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025 तय की गई है। प्रतिभागियों को अपनी रिपोर्ट और आवश्यक दस्तावेज ईमेल के माध्यम से भेजने होंगे। चाहे रिपोर्ट प्रिंट मीडिया की हो या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की, उसकी हिंदी स्क्रिप्ट संलग्न करना अनिवार्य होगा। पुरस्कार के लिए किसी भी भाषा के पत्रकार आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे कोल्हान प्रमंडल से संबंध रखते हों।

गंगाप्रसाद ‘कौशल’ का जन्म 17 सितंबर 1914 को हुआ था। उन्होंने 1948 में जमशेदपुर से प्रकाशित मज़दूर आवाज़ के हिंदी संस्करण में संपादक के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की थी। 1953 में उन्होंने स्वतंत्र समाचार पत्र ‘आज़ाद मज़दूर’ की स्थापना की, जो आज भी प्रकाशित हो रहा है। जीवन के अंतिम 21 वर्षों तक वे इसी पत्र के संपादक रहे और 1975 में उनका निधन हो गया।

Read also Jamshedpur News : मानगो बनेगा नया पुलिस अनुमंडल, उच्चस्तरीय समिति ने दी स्वीकृति

Related Articles