Home » Kolhan University Students Protest : कोल्हान विश्वविद्यालय में रिजल्ट को लेकर छात्रों में असंतोष, मेन गेट पर किया धरना-प्रदर्शन

Kolhan University Students Protest : कोल्हान विश्वविद्यालय में रिजल्ट को लेकर छात्रों में असंतोष, मेन गेट पर किया धरना-प्रदर्शन

by Anand Mishra
Kolhan University Students Protest
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur/Chaibasa (Jharkhand) : कोल्हान विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर मंगलवार को छात्रों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के कारण परीक्षा परिणाम न केवल खराब आए हैं, बल्कि रिजल्ट की घोषणा में हो रही देरी ने उनके भविष्य को अनिश्चितता में डाल दिया है।

छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप

छात्रों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय समय पर परीक्षाएं आयोजित नहीं करता, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सही ढंग से नहीं होता और परिणाम घोषित करने में महीनों लग जाते हैं। इसके चलते वे उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसरों से वंचित हो रहे हैं। एक छात्र ने कहा, “हमसे हर बार समय पर फीस ली जाती है, लेकिन रिजल्ट कब आएगा इसका कोई जवाब नहीं मिलता। इस लापरवाही की जिम्मेदारी कौन लेगा?”

छात्रों की मांग और विश्वविद्यालय प्रशासन की चुप्पी

छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से स्पष्ट जवाब देने, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और खराब रिजल्ट की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का समाधान जल्द नहीं हुआ, तो वे आंदोलन को और तीव्र करेंगे।

Related Articles