Home » Jamshedpur News: जमशेदपुर में बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़, दो गिरफ्तार

Jamshedpur News: जमशेदपुर में बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़, दो गिरफ्तार

बदमाश सिदगोड़ा के जैप सिक्स गेट के आसपास थे। पुलिस को इसकी भनक लगी। इसके बाद पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए उधर पहुंची।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि दो बदमाश पुलिस की गिरफ्त में भी आए हैं। इनमें से एक बदमाश के पास से पिस्तौल भी बरामद हुआ है।

घटना सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के जैप सिक्स गेट के पास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि टेल्को थाना क्षेत्र के घड़ी पार्क के पास सोमवार की दोपहर को बदमाशों ने एक महिला से चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश महिला का पर्स छीन कर ले गए थे। इसमें महिला के आभूषण और नकदी थे। इसी घटना के आरोपियों का पुलिस पीछा कर रही थी। ये बदमाश पल्सर पर सिदगोड़ा के सूर्य मंदिर के आसपास थे। पुलिस को इसकी भनक लगी। इसके बाद पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए उधर पहुंची।

सूत्र बताते हैं कि तभी बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की है। बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर जैप सिक्स की बिल्डिंग के गेट से होते हुए अंदर की तरफ भागे। पुलिस ने नाकेबंदी की और जैप सिक्स के जवानों की मदद से एक आरोपी को दबोच लिया। बाद में छापेमारी कर एक और आरोपी को पकड़ लिया गया। मुख्य आरोपी का नाम गबरू बताया जा रहा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इनके पास से एक आटोमेटिक पिस्टल भी मिला है।

Related Articles

Leave a Comment