Home » Jamshedpur News : टीएसडीपीएल यूनियन की बैठक में ग्रेड रिवीजन करने पर जोर

Jamshedpur News : टीएसडीपीएल यूनियन की बैठक में ग्रेड रिवीजन करने पर जोर

Jamshedpur News : टाटा कमिंस के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौता को लेकर मंगलवार को प्रबंधन और यूनियन के बीच वार्ता होगी। यह वार्ता दोपहर दो बजे से शुरू होगी।

by Anurag Ranjan
Tata Steel announces Trailblazers 4.0 sports conclave in Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड इम्प्लाइज यूनियन की सोमवार को बारा स्थित यूनियन कार्यालय में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राकेश्वर पांडेय ने किया। बैठक में कमेटी मेंबरों और पदाधिकारियों को वेज रिवीजन समझौता को लेकर प्रबंधन के साथ अब तक हुई वार्ता की प्रगति को बताया गया। साथ ही कमेटी मेंबरों से सुझाव भी लिए गए।

कमेटी मेंबरों ने साफ कहा कि बेहतर वेज रिवीजन समझौता होना चाहिए। बगल की कंपनी टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन में बेहतर वेज रिवीजन समझौता हुआ है। बैठक में प्रबंधन के साथ वार्ता को लेकर आगे की रणनीति पर विचार किया गया। बैठक में महासचिव त्रिदेव सिंह, अमन जी, सच्चिदानंद सिन्हा, उपेंद्र राय, प्रमोद उपाध्याय, शशि मिश्रा, कौशलेश सिंह, अनीश झा, राजेश सिंह आदि शामिल थे

टाटा कमिंस के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौता को लेकर मंगलवार को प्रबंधन और यूनियन के बीच वार्ता होगी। यह वार्ता दोपहर दो बजे से शुरू होगी। उल्लेखनीय है कि पिछली वार्ता में कर्मचारी पुत्रों के नियोजन के मुद्दे पर वार्ता टूट गई थी। यूनियन इस मुद्दे पर पहले निर्णय चाहती है। जबकि प्रबंधन नियोजन से साफ इंकार कर दिया था।

Read Also: Jamshedpur News : जियोहॉटस्टार की ‘कैसे बनता है’ सीरीज में दिखी न्युवोको की सीमेंट निर्माण प्रक्रिया

Related Articles

Leave a Comment