Home » Ranchi Municipal Corporation : गर्मी को लेकर रांची नगर निगम की टीम अलर्ट, 24 घंटे में होगा शिकायतों का निपटारा

Ranchi Municipal Corporation : गर्मी को लेकर रांची नगर निगम की टीम अलर्ट, 24 घंटे में होगा शिकायतों का निपटारा

by Vivek Sharma
ranchi municipal-corporation
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के नगर निगम ने गर्मी को देखते हुए समर एक्शन प्लान तैयार किया है। जिसके तहत 24 घंटे टीम को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। संबंधित टीम गर्मी के दौरान 24X7 अलर्ट मोड में रहेगी। शहर में दर्ज कराए गए एचवाईडीटी, मिनी एचवाईडीटी के अलावा जलापूर्ति से संबंधित शिकायतों का निपटारा 24 घंटे के भीतर करने का निर्देश दिया गया है।

प्रशासक खुद कर रहे मॉनिटरिंग

प्रशासक द्वारा एचवाईडीटी, मिनी एचवाईडीटी व कांके वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया गया है। वहीं सभी जगहों की व्यवस्था खुद से जाकर देख रहे हैं, जिससे लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना गर्मी में न करना पड़े। नगर निगम द्वारा समर एक्शन प्लान तैयार किया गया है। जल संकट से निपटने के लिए विभिन्न वार्डों में एचवाईडीटी, मिनी एचवाईडीटी के निगरानी व गुणवत्तापूर्वक जलापूर्ति हेतु टीम गठित की गई है। निगम क्षेत्रांतर्गत 53 वार्ड में कुल 1611 मिनी एचवाईडीटी और 174 एचवाईडीटी हैं।

गुणवत्ता की जांच करते रहें

प्रशासक संदीप सिंह ने निगम के जलापूर्ति शाखा व पीएचईडी के पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि लोगों को टैंकरों के माध्यम से शुद्ध जलापूर्ति करें और समय-समय पर जल की गुणवत्ता की जांच करें। इसके अलावा जलापूर्ति और अन्य समस्याओं से संबंधित शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम से संपर्क करने को कहा गया है। बता दें कि पिछले साल सर्फेस वाटर से पूरे शहर में पानी की सप्लाई कर करोड़ों लीटर ग्राउंड वाटर बचाया गया था। इस बार भी नगर निगम ने कुछ ऐसी ही तैयारी कर रखी है।

Read Also- Ranchi Municipal Corporation : रांची में चाहिए अपना घर तो आवेदन करने का अब भी है मौका, ऐसे करें अप्लाई

Related Articles