पटना : बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के तीन विधायकों को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ा हमला बोला है। पार्टी ने इन विधायकों के ‘वांटेड’ पोस्टर जारी करते हुए जनता से सवाल किया है कि भ्रष्टाचारियों को सत्ता में लाना है या बिहार को सुरक्षित बनाना है?
किन विधायकों के खिलाफ जारी हुआ पोस्टर
BJP द्वारा जिन तीन RJD विधायकों के खिलाफ पोस्टर जारी किया गया है, उनके नाम हैं:
रीत लाल यादव
शम्भू नाथ यादव
मनोज यादव
बताया जा रहा है कि ये तीनों विधायक पुलिस को वांटेड हैं और फरार चल रहे हैं। भाजपा ने इस मुद्दे को तेजस्वी यादव की पार्टी RJD पर सीधा हमला बोलने के लिए इस्तेमाल किया है।
सोशल मीडिया पर BJP का पोस्ट वायरल
BJP ने इन विधायकों की तस्वीरों के साथ एक पोस्टर जारी किया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पोस्टर में विधायकों के ‘वांटेड’ स्टेटस को हाईलाइट किया गया है और जनता से आह्वान किया गया है कि वे ऐसे नेताओं को समर्थन न दें जो कानून से भागे हुए हैं।
राजनीतिक माहौल में बढ़ी गर्मी, RJD की प्रतिक्रिया का इंतजार
भाजपा के इस पोस्ट के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, RJD की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही इसका जवाब दे सकती है।
BJP का आरोप : फरार हैं तेजस्वी के विधायक
BJP नेताओं का कहना है कि तेजस्वी यादव ऐसे नेताओं को संरक्षण दे रहे हैं जो खुद कानून से भागे हुए हैं। पार्टी ने सवाल उठाया है कि क्या ऐसे लोगों को सत्ता में लाकर बिहार को सुरक्षित बनाया जा सकता है?
Read Also- KGMU लखनऊ में अब 3500 से ज्यादा दवा होगी उपलब्ध, मरीजों को 70% तक सस्ती मिलेंगी दवा

