Home » Jamahedpur Education : सेवा पुस्तिका को लेकर 700 शिक्षकों का वेतन रोका, सोमवार से धरने की चेतावनी

Jamahedpur Education : सेवा पुस्तिका को लेकर 700 शिक्षकों का वेतन रोका, सोमवार से धरने की चेतावनी

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार को जिला शिक्षा अधीक्षक से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जिले के 11 प्रखंडों के 700 शिक्षकों का वेतन रोके जाने पर नाराजगी जताई। शिक्षकों का कहना है कि वित्त विभाग के पत्र में वेतन रोकने का कोई निर्देश नहीं है। पत्र के अनुसार शिक्षकों का वेतन पूर्व से ही अनुमन्य है और मिलता आ रहा है। इसके बावजूद डीडीओ वेतन जारी नहीं कर रहे हैं।

जिला शिक्षा अधीक्षक ने डीडीओ को वेतन भुगतान का आदेश दिया था। फिर भी डीडीओ ने वेतन लंबित रखा है। डीडीओ का कहना है कि जब तक शिक्षकों की सेवा पुस्तिका जमा नहीं होगी, वेतन नहीं मिलेगा। संघ ने सवाल उठाया कि सेवा पुस्तिका का कस्टोडियन डीडीओ होता है, तो उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उन्हीं की है। ऐसे में सेवा पुस्तिका के नाम पर वेतन रोकना अनुचित है।

मार्च माह का वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों में भारी आक्रोश है। सभी शिक्षक वेतन पर पूरी तरह निर्भर हैं। फरवरी का वेतन आयकर, शिड्यूल्ड और स्टेटमेंट भरने में चला जाता है। ऐसे में मार्च का वेतन मिलना जरूरी होता है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक वेतन भुगतान नहीं हुआ तो सभी शिक्षक प्रखंड कार्यालय में धरना देंगे। इसके बाद भी वेतन नहीं निकला तो मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, जमशेदपुर अध्यक्ष राजेंद्र कुमार कर्ण, टिप्रु तियु, रामाकांत शुक्ला, रुद्र कुमार शीट, कृष्ण मोहन ठाकुर, उत्तम सिंह, निर्मल कुमार और अर्चना कुमारी शामिल थे।

Read also – Jamshedpur Breaking: उलीडीह में कारपेंटर की गोली मारकर हत्या, खेत में मिली लाश

Related Articles