Home » Jamshedpur Suicide : कागलनगर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

Jamshedpur Suicide : कागलनगर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

by Anand Mishra
Jamshedpur Suicide
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur (Jamshedpur) : झारखंड के जमशेदपुर स्थित सोनारी थाना क्षेत्र के कागलनगर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 23 वर्षीय रीता कुमारी महतो के रूप में हुई है, जिनका विवाह बीते 29 अप्रैल, 2025 को कागलनगर निवासी चंदन महतो के साथ हुआ था। रीता गम्हरिया थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर के रहने वाले शंभू महतो की बहन थीं। इस घटना को लेकर ससुराल और मायके पक्ष के लोग अलग-अलग दावे कर रहे हैं, जिससे मामला और उलझ गया है।

मृतका के भाई शंभू महतो ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे हत्या करार दिया है। उनका कहना है कि ससुराल पक्ष ने शादी के बाद बाइक की मांग की थी, और जब यह मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने रीता की हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया। उन्होंने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराते हुए सोनारी थाने में सास, ससुर और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

वहीं, मृतका के पति चंदन महतो का कहना है कि रीता अक्सर उनसे बातें छुपाती थी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को रीता के फोन में उसकी पुरानी तस्वीरें उसके बॉस के साथ देखने के बाद उनका गुस्सा फूट पड़ा, क्योंकि उन्हें लगा कि रीता हर बात उनसे छिपा रही है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।

चंदन बिना किसी को कुछ बताए ड्यूटी पर चले गए, जिसके बाद रीता ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चंदन ने बताया कि गुरुवार को वे बार-बार घर पर फोन करते रहे, और उनकी मां ने उन्हें रीता के आत्महत्या करने की दुखद सूचना दी। बाइक की मांग के आरोप को चंदन ने सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि शादी के समय उनके घरवालों ने जरूर पूछा था कि उन्हें कुछ चाहिए, जिस पर उन्होंने अपनी पुरानी बाइक का जिक्र करते हुए नई बाइक की इच्छा जताई थी, लेकिन इसे दहेज की मांग के तौर पर पेश करना गलत है।

यह दुखद घटना गुरुवार को हुई। घटना के बाद रीता को तत्काल टीएमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोनों पक्षों के दावों को ध्यान में रखते हुए सच्चाई का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Read Also- Defence Minister Rajnath Singh : गुजरात के भुज एयरबेस पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पाक को दिया कड़ा संदेश

Related Articles