Home » Jharkhand Weather Today : झारखंड में बारिश का सिलसिला जारी, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट : Jharkhand Weather Alert

Jharkhand Weather Today : झारखंड में बारिश का सिलसिला जारी, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट : Jharkhand Weather Alert

by Rakesh Pandey
ranchi-jharkhand-weather-today-21-may-thunderstorms-and-heavy-rain-warning-imd-issued-yellow-aler-jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather Today : रांची : झारखंड में मौसम एक बार फिर से बिगड़ गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य भर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि कुछ जिलों में येलो अलर्ट भी प्रभावी है। 21 से 24 मई तक राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 मई तक भारी बारिश और आंधी-तूफान का सिलसिला जारी रहेगा।

Jharkhand Weather Orange Alert : झारखंड मौसम अलर्ट : आज पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट

आज पूरे झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के हजारीबाग, रांची, खूंटी, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा जैसे जिलों में तेज वज्रपात और मूसलाधार बारिश की संभावना है। राजधानी रांची में मंगलवार को 30 मिनट की बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सड़कों पर जलजमाव इतना अधिक था कि वाहनों की आवाजाही तक बाधित हो गई।

Thunderstorm and Lightning in Jharkhand : झारखंड में वज्रपात और तेज हवाओं का खतरा

IMD ने चेतावनी दी है कि गुमला, देवघर, धनबाद, साहिबगंज, गोड्डा, दुमका और पाकुड़ में झमाझम बारिश और वज्रपात का खतरा बना हुआ है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

Jharkhand Weather System: मौसम की करवट : बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर

झारखंड में चल रही बारिश और मौसम की इस अनिश्चितता का मुख्य कारण बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और राज्य से गुजरने वाला ट्रफ बताया गया है। इसके चलते थंडर क्लाउड बन रहे हैं, जिससे तेज बारिश और वज्रपात की घटनाएं हो रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 24 मई से मौसम साफ होने की संभावना है और इसके बाद गर्मी में वृद्धि देखी जाएगी।

Jharkhand Weather Orange Alert Districts: 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट प्रभावी

मंगलवार को दोपहर से शाम तक जिन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया, उनमें शामिल हैं…

दोपहर 12.30 बजे से : रांची, लोहरदगा, खूंटी, बोकारो, धनबाद

दोपहर 3:00 बजे से : पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, रामगढ़

इन जिलों में गर्जन के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। आम नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Jharkhand Weather Temperature Forecast: जिलेवार तापमान पूर्वानुमान

राज्य के प्रमुख जिलों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहने की संभावना है:

जिले : अधिकतम तापमान (°C) : न्यूनतम तापमान (°C)
देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज : 37 : 25
कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू : 36 ; 26
बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला : 34 : 24
पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा : 37 : 24

Jharkhand Weather Forecast till 23 May : झारखंड मौसम पूर्वानुमान 23 मई तक

मौसम विभाग ने पुष्टि की है कि 23 मई तक पूरे झारखंड में तेज बारिश, वज्रपात और आंधी-तूफान की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद 24 मई से मौसम शुष्क हो सकता है और तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की जाएगी। इससे गर्मी का असर एक बार फिर बढ़ेगा।

Read Also- Jharkhand Weather Update : कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी, 23 मई तक रहेगा सुहाना मौसम

Related Articles