Home » Ahmedabad Plane Crash : ‘जब आंख खुली तो चारों ओर लाशें थीं’, चश्मदीद रमेश विश्वास ने सुनाई दर्दनाक आपबीती

Ahmedabad Plane Crash : ‘जब आंख खुली तो चारों ओर लाशें थीं’, चश्मदीद रमेश विश्वास ने सुनाई दर्दनाक आपबीती

हादसे में सिर्फ एक व्यक्ति- रमेश विश्वास कुमार जिंदा बच पाए हैं, जिनकी आप बीती दिल को झकझोर देने वाली है।

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अहमदाबाद : गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 के क्रैश ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। यह विमान अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरते समय मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें से अब तक 241 लोगों की मौत हो जाने की जिक्र कई मीडिया रिपोर्ट्स में हैं। हादसे में सिर्फ एक व्यक्ति- रमेश विश्वास कुमार जिंदा बच पाए हैं, जिनकी आप बीती दिल को झकझोर देने वाली है।

आंख खुली तो चारों ओर लाशें थीं

रमेश विश्वास कुमार, जो सीट 11A पर बैठे थे, हादसे के बाद जैसे-तैसे बाहर निकल पाए। अस्पताल में भर्ती रमेश ने बताया “एक जोरदार धमाके के साथ सब कुछ खत्म हो गया। आंख खुली तो लाशों के बीच पड़ा था। डर के मारे खड़ा हुआ और दौड़ पड़ा।”

उनके अनुसार, टेकऑफ के 30 सेकंड बाद ही विमान में तेज आवाज हुई और वो अचानक नीचे गिर गया। सीने, आंख और पैरों में गंभीर चोट होने के बावजूद वो जीवित हैं।

जांच व राहत कार्य जारी

डीजीसीए ने पुष्टि की है कि विमान के पायलट ने उड़ान के तुरंत बाद मेडे कॉल (Mayday Call) की थी, लेकिन संपर्क टूटने के बाद विमान एयरपोर्ट के बाहर गिर गया।

एनडीआरएफ की टीम, फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

विशेषज्ञ क्या कह रहे हैं?

एविएशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, टेकऑफ के तुरंत बाद इस तरह का हादसा या तो इंजन फेल्योर या फिर बर्ड हिट जैसी वजहों से होता है। हालांकि, अंतिम रिपोर्ट ब्लैक बॉक्स जांच के बाद ही सामने आएगी।

Read Also: Air India Plane Crash : 241 की मौत, एकमात्र बचे यात्री की हालत गंभीर; अहमदाबाद पहुंचे अमित शाह

Related Articles