Home » Delhi News : दिल्ली में तीन मंजिला इमारत ढही, 7 लोग मलबे में दबे, जानिए कैसे हुआ हादसा

Delhi News : दिल्ली में तीन मंजिला इमारत ढही, 7 लोग मलबे में दबे, जानिए कैसे हुआ हादसा

by Rakesh Pandey
Seelampur Building Collapse
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दिल्ली : दिल्ली के सीलमपुर में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां ईदगाह रोड स्थित जनता मजदूर कॉलोनी में एक तीन मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई। हादसे में सात लोग मलबे में दब गए हैं, जिनमें से तीन को राहत-बचाव टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

Seelampur Building Collapse : अवैध निर्माण बना हादसे की वजह

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मकान जनता मजदूर कॉलोनी में स्थित था और अवैध रूप से बनाया गया था। मकान में मजबूती के लिए लोहे के पिलर लगाए गए थे, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता बेहद खराब थी। लगभग 30 गज के प्लॉट पर यह तीन मंजिला इमारत बनाई गई थी, जो गिरते ही आसपास के तीन अन्य मकानों को भी क्षति पहुंचा गई।

Delhi building collapse : मकान मालिक मतलूब और उसके परिवार के सदस्य भी दबे

हादसे में मकान मालिक मतलूब और उसके परिवार के पांच सदस्य भी मलबे में दब गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव कार्य जारी है, लेकिन गली बेहद संकरी (करीब ढाई फुट चौड़ी) होने के कारण भारी मशीनें घटनास्थल तक नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं।

घटनास्थल पर दमकल विभाग की सात गाड़ियां पहुंच चुकी हैं और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इसके साथ ही पुलिस और नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। बचाव दल के एक सदस्य ने बताया कि इमारत के मलबे के नीचे अब भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। गली की तंग बनावट के कारण मलबा हटाने में समय लग सकता है।

आसपास के मकान भी असुरक्षित घोषित

मकान गिरने से प्रभावित तीन अन्य मकानों को प्रशासन ने फिलहाल असुरक्षित घोषित कर दिया है और वहां रह रहे परिवारों को बाहर निकाल लिया गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कॉलोनी में कई मकान इसी तरह अवैध रूप से बने हुए हैं, जो कभी भी हादसे को दावत दे सकते हैं।

जांच के आदेश, प्रशासन अलर्ट

घटना के बाद नगर निगम ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। यह देखा जा रहा है कि किसकी लापरवाही से यह हादसा हुआ। प्राथमिक जांच में स्पष्ट हो चुका है कि निर्माण अवैध था और किसी प्रकार की स्वीकृति नहीं ली गई थी।

Read Also- Delhi Building Collapsed : दिल्ली के मुस्तफाबाद में बड़ा हादसा : चार मंजिला इमारत ढही, 4 की मौत, कई अब भी मलबे में दबे

Related Articles