Home » Jamshedpur News : कपाली में 24 घंटे में चोरी की दूसरी वारदात से लोगों में दहशत, घरों से मोबाइल फोन चोरी

Jamshedpur News : कपाली में 24 घंटे में चोरी की दूसरी वारदात से लोगों में दहशत, घरों से मोबाइल फोन चोरी

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur kapali theft
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur (Jharkhand) : सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली में चोरी की घटना हुई है। यहां के इस्लामनगर वार्ड नंबर 4 में सोमवार को चोरी की गंभीर वारदात सामने आई। यह क्षेत्र पिछले 24 घंटे में दूसरी बार चोरी की घटना का शिकार बना है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने दो अलग-अलग घरों को निशाना बनाया। पहली वारदात में एक घर से दो स्मार्टफोन तथा दूसरे घर से एक बटन वाला मोबाइल फोन चोरी हो गया। चोरी गए मोबाइल की कुल कीमत 30 से 35 हजार रुपये बताई जा रही है।

पीड़ित परिवार ने आशंका जताई है कि चोरी के पीछे बगल में रहने वाले कुछ युवकों का हाथ हो सकता है। घटनास्थल से मिली चप्पल उनके संदेह को और मजबूत करती है। चोरी के दौरान घर में लोग सो रहे थे। इस बीच एक व्यक्ति की नींद खुली और उसने चोर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहा।

परिवार बेहद भयभीत है और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहा है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि मोबाइल चोरी की इन घटनाओं पर नियंत्रण नहीं लगाया गया तो भविष्य में बड़ी वारदात हो सकती है।

पीड़ित परिवार जल्द ही कपाली ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराने वाला है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और क्षेत्रवासियों से भी सूचना साझा करने की अपील की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी होगी ताकि आम लोग सुरक्षित महसूस कर सकें और चोरों पर अंकुश लगाया जा सके।

Read also Jamshedpur News : जमशेदपुर से किशोरी का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस

Related Articles