Home » Jamshedpur Road Accident : साकची के जेल चौक पर दो कारों की टक्कर में तीन लोग जख्मी, टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती

Jamshedpur Road Accident : साकची के जेल चौक पर दो कारों की टक्कर में तीन लोग जख्मी, टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Road Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : साकची थाना अंतर्गत जेल चौक के पास गुरुवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो कारें आमने-सामने टकरा गईं। अच्छा यह हुआ कि दोनों वाहनों के एयरबैग खुल गए। इससे हादसे में कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। कारों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला को हल्की चोट आई है, जबकि दो अन्य घायलों को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल भेजा गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही सामान्य थी। तभी जेल चौक की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही दूसरी कार को सीधी टक्कर मार दी। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद साकची थाना पुलिस को सूचना दी गई।

घटनास्थल पर मौजूद एक चालक मोहित ने बताया कि वे अपने एग्रीको स्थित घर से साकची की ओर जा रहे थे। जेल चौक पार करने के बाद सामने से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि एयरबैग खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया।

सूचना मिलने पर साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने बताया कि घायलों का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में जारी है और घटना की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read Also- Potka Stone Mine Accident : पोटका के सरमदा पत्थर खदान हादसे में दो मजदूरों की मौत के मामले में खदान मालिक व मुंशी समेत चार पर एफआईआर | Potka Police Case

Related Articles