Home » Saraikela Post Office : सरायकेला पोस्ट ऑफिस के दो अधिकारियों को CBI ने घूस लेते रंगेहाथ दबोचा

Saraikela Post Office : सरायकेला पोस्ट ऑफिस के दो अधिकारियों को CBI ने घूस लेते रंगेहाथ दबोचा

by Anand Mishra
Saraikela Post Office
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Saraikela (Jharkhand) : झारखंड के सरायकेला डाकघर में भ्रष्टाचार पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का डंडा चला है। सीबीआई ने सरायकेला डाकघर में पोस्टल असिस्टेंट और इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगेहाथत गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही दोनोें के पास से नकद रुपए और आवश्यक दस्तावेज बरामद किया है। फिलहाल सीबीआी दोनों अधिकारियों से पूछताछ कर रही है।

सीबीआई की मिली थी शिकायत

जानकारी के अनुसार दोनों अधिकारियों ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पद पर रंजन दास का योगदान स्वीकार करना था। इसके एवज में उन्होंने 20 रुपए की घूस की मांग की थी। बताया जाता है कि सीबीआई को इसकी शिकायत मिली थी। उसके बाद सीबीआई की टीम ने ट्रैप लगाकर दोनों अधिकारियों को घूस लेते रंगेहाथ दबोच लिया।

ऑफिस व आवास की तलाशी

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने कार्यालय और दोनों के आवास की तलाशी ली, जिसमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और कुछ नकदी बरामद हुई है। फिलहाल मामले की जांच और दोनों अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है।

Read Also- Jamshedpur News : टाटानगर स्टेशन पार्किंग में बवाल, बर्मामाइंस थाना के मुंशी और पार्किंग कर्मचारियों में बहस

Related Articles