Home » RANCHI NEWS : रांची पुलिस ने अड्डेबाजी के खिलाफ चलाया अभियान, जानकर चौंक जाएंगे आप

RANCHI NEWS : रांची पुलिस ने अड्डेबाजी के खिलाफ चलाया अभियान, जानकर चौंक जाएंगे आप

by Vivek Sharma
पुलिस की छापेमारी
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची की जिला पुलिस ने बुधवार को देर रात शहर के अलग अलग इलाकों में अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। एसएसपी (वरीय पुलिस अधीक्षक) राकेश रंजन के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों ने मिलकर 70 से अधिक संवेदनशील स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने बेवजह जमा होकर अड्डेबाजी कर रहे 183 लोगों को पकड़ा और पूछताछ के बाद वार्निंग देकर छोड़ दिया।

खदेड़कर भगाया युवकों को

नामकुम, कांके, बिरला मैदान, विद्यानगर, नरकोपी, लालपुर, हरमू समेत कई व्यस्त सार्वजनिक स्थान पर पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस ने कई युवकों को मौके से खदेड़कर भगाया, जबकि कुछ को यह चेतावनी दी गई कि अगली बार पकड़े जाने पर सीधे जेल भेजा जाएगा।

एसएसपी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अड्डेबाजी कई बार नशा सेवन, असामाजिक गतिविधियों और आपराधिक वारदातों की योजना का कारण बनती है। ऐसे में इसका समय रहते नियंत्रण आवश्यक है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे भी ऐसे लोगों की जानकारी पुलिस को दें। किसी भी स्थान पर अड्डेबाजी दिखे तो इसकी तुरंत सूचना दें। आपकी सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

 

,

Related Articles