Home » Jamshedpur Crime : धतकीडीह में एक युवक ने अपने सौतेले भाई पर तान दी पिस्टल, कार्रवाई के लिए परेशान है पीड़ित

Jamshedpur Crime : धतकीडीह में एक युवक ने अपने सौतेले भाई पर तान दी पिस्टल, कार्रवाई के लिए परेशान है पीड़ित

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में विधि-व्यवस्था की स्थिति लचर होती जा रही है। बदमाशों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकडीह में एक युवक ने अपने भाई सैफ खान पर पिस्तौल तान दी। पिस्तौल तानने के बाद वह युवक अपने भाई के साथ मारपीट करने लगा। सैफ ने बुधवार को 1:00 बजे मामले की शिकायत एसएसपी ऑफिस में कर दी है। युवक के साथ कई लोग थे। सैफ ने बिष्टुपुर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब हमलावर वहां से फरार हो गए। सैफ ने एसएसपी से बताया कि गलती से उसके भाई की कार का शीशा टूट गया था। मामला थाने गया था। सैफ ने इसका जुर्माना भी भर दिया। इसके बावजूद उसका भाई उसके जान के पीछे पड़ा है और उसकी हत्या करना चाहता है।

पोटका में अवैध पत्थर खनन और ग्रामसभा सदस्यों पर उत्पीड़न का आरोप, डीसी से शिकायत

पूर्वी सिंहभूम के पोटका प्रखंड में सरमन्दा और पावरू गांव के पहाड़ों पर प्लॉट नंबर 1178, 1492 और 200 में अवैध पत्थर खनन जारी रहने का बुधवार को 2 बजे गंभीर आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामसभा की अनुमति के बिना खनन कर 5वीं अनुसूची क्षेत्र के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। खनन रोकने की मांग उठाने वाले ग्रामसभा सदस्यों पर झूठे मुकदमे दर्ज करने और पोटका थाना पुलिस पर कस्टडी में अमानवीय प्रताड़ना का भी आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने उपायुक्त और राज्य सरकार से हस्तक्षेप कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Read also –Jamshedpur News : मानगो बनेगा नया पुलिस अनुमंडल, उच्चस्तरीय समिति ने दी स्वीकृति

Related Articles