Home » Chaibasa News : इंस्पेक्टर सूर्या तुबिद की हृदयाघात से मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर

Chaibasa News : इंस्पेक्टर सूर्या तुबिद की हृदयाघात से मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर

Chaibasa News : परिजनों के मुताबिक सूर्या तुबिद को दिल की बीमारी थी और महीने में दो बार डायलिसिस होता था।

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa police inspector Surya Tubid who died of heart attack
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस बल के इंस्पेक्टर सूर्या तुबिद (58) का निधन हृदयगति रुकने से हो गया। वे टोन्टो थाना अंतर्गत हाथीमंडा के रहने वाले थे, फिलहाल चाईबासा पुलिस लाइन में रहते थे। रविवार को वे अपने गांव गए थे, जहां देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें रात 11 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक सूर्या तुबिद को दिल की बीमारी थी और महीने में दो बार डायलिसिस होता था।

सोमवार को सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी और जवान सदर अस्पताल पहुंचे। सभी ने शोक संवेदना व्यक्त की। उन्हें पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी गई। इस मौके पर कोल्हान के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा, एसपी अमित रेनू, एएसपी शिवेंद्र कुमार, डीएसपी, थाना प्रभारी सहित पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Read Also: Chaibasa Today News : घर के बाहर युवक सेंक रहा था धूप, ट्रैक्टर ने कुचल दिया, घटनास्थल पर मौत, पुलिस ने किया जब्त

Related Articles