Home » Ranchi-Police-Action : रांची में पुलिस पर हमला व चेन छिनतई मामले का आरोपी गिरफ्तार

Ranchi-Police-Action : रांची में पुलिस पर हमला व चेन छिनतई मामले का आरोपी गिरफ्तार

by Anand Mishra
Symbolic Photo (1)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi (Jharkhand) : झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में बीते छह सितंबर को हुए चेन छिनतई और मारपीट की घटना में फरार चल रहे नामजद आरोपी मनी सिंह उर्फ मनिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना पटेल चौक के पास हुई थी, जहां आरोपी मनी सिंह ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर तीन युवकों के साथ मारपीट की थी।

अन्य आरोपियों की तलाश

मारपीट के दौरान आरोपी और उसके साथियों ने एक युवक से सोने की चेन और लॉकेट छीन ली था। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है, जबकि मुख्य आरोपी मनी सिंह उर्फ मनिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने बताया कि एक आरोपी को मामले में गिरफ्तार किया गया है।

एक युवक को चाकू मारकर किया था घायल

उल्लेखनीय है कि बीते 25 दिसंबर की देर रात रांची रेलवे स्टेशन के बाहर पुलिसकर्मी पर हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। यह घटना 25 दिसंबर की देर रात तब हुई, जब रेलवे स्टेशन के बाहर कुछ बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट की और उसे चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

युवक को बचाने के दौरान पुलिस जवान पर किया था हमला

घटना की सूचना मिलने पर पीसीआर 21 पर तैनात पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जब पुलिस ने घायल युवक को बचाने और बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, तो एक आरोपी ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पहुंचे पुलिस जवान पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल पुलिस जवान और चाकूबाजी का शिकार हुए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related Articles