Home » Jamshedpur Custodial Death: जमशेदपुर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद बवाल, परिजनों ने पुलिस पर लगाया बेरहमी से पिटाई का आरोप

Jamshedpur Custodial Death: जमशेदपुर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद बवाल, परिजनों ने पुलिस पर लगाया बेरहमी से पिटाई का आरोप

by Mujtaba Haider Rizvi
Railway track death, Govindpur,
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : झारखंड में जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत गोकुलनगर के एक युवक की पुलिस हिरासत में मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया है। मृतक जीत महतो (22) था। परिजनों का कहना है कि चोरी के मोबाइल फोन खरीदने के आरोप की जांच के दौरान पुलिस ने युवक को बेरहमी से पीटा था, जिससे उसकी मौत हो गई है। वहीं, पुलिस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। गुरुवार को पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Oplus_16908288

बताते हैं कि पुलिस ने रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे छापेमारी कर जीत महतो को उसके घर से पकड़ा था। उस पर चोरी का एक मोबाइल फोन 500 रुपये में खरीदने का आरोप था। परिजनों का कहना है कि युवक करीब 48 घंटे तक पुलिस हिरासत में रहा।

परिजनों के अनुसार हिरासत के दौरान ही जीत महतो की तबीयत बिगड़ने लगी थी। मंगलवार को दोपहर में करीब सवा तीन बजे पुलिस ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था। युवक को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी थी। लेकिन जब तक परिजन पहुंचे, डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।युवक की मौत की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।

गुस्साए लोगों ने पुलिस पर जान-बूझकर प्रताड़ित कर युवक की हत्या करने का आरोप लगाया और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।इधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक की मौत पिटाई से नहीं हुई है। थाना प्रभारी के अनुसार, चोरी के मोबाइल की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामले में युवक को पूछताछ के लिए लाया गया था। पूछताछ के दौरान ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद तत्काल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।युवक की मौत के बाद गोकुलनगर और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल बना हुआ है।

किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन सतर्क है और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

Related Articles