Home » MAIYAN SAMMAN YOJNA: नए साल पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, रांची में 3.91 लाख लाभुकों को मिली सम्मान राशि

MAIYAN SAMMAN YOJNA: नए साल पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, रांची में 3.91 लाख लाभुकों को मिली सम्मान राशि

by Vivek Sharma
मईयां सम्मान योजना
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: नए साल के अवसर पर झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण का बड़ा उपहार दिया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत रांची जिले की कुल 3 लाख 91 हजार 578 महिला लाभुकों के बैंक खातों में दिसंबर माह की सम्मान राशि का भुगतान किया गया है। आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से प्रति लाभुक 2,500 रुपये की दर से कुल 97 करोड़ 89 लाख 45 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है।

इस योजना से जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को सीधा लाभ मिला है। अनगड़ा प्रखंड में 16,849, बेड़ो में 20,696, चान्हो में 19,813, कांके में 31,676, मांडर में 23,239, सिल्ली में 21,312 और सदर शहरी क्षेत्र में 24,892 महिलाओं के खातों में राशि पहुंची है। वहीं अरगोड़ा, बड़गाईं, हेहल, नगड़ी, नामकुम और कांके जैसे शहरी क्षेत्रों में भी हजारों लाभुकों को योजना का लाभ मिला है।

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि नव वर्ष नई उम्मीदों और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचे। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह योजना जिले की महिलाओं और उनके परिवारों के जीवन में खुशहाली, सुरक्षा और आर्थिक मजबूती लाएगी।

Related Articles