चाईबासा : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण रांची के निर्देश पर नशे के खिलाफ सात दिवसीय अभियान की शुरुआत 5 जनवरी 2026 से हो रही है। इस मौके पर रैली निकाली जाएगी।

इस अभियान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए चाईबासा मोहम्मद शाकिर, सभी न्यायिक पदाधिकारीगण सहित जिला प्रशासन, एलऐडीसी के अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता, अधिकार मित्र और न्यायालय के कर्मचारी भी सम्मिलित होंगे। इस अभियान की जानकारी देते हुए प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने बताया कि इस सात दिवसीय अभियान में नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने की राष्ट्रव्यापी योजना तैयार की गई है। इसमें विभिन्न विद्यालयों में ड्राइंग, लेखा, वाद विवाद आदि प्रतियोगिता का आयोजन, नुक्कड़ नाटक, विभिन्न प्रचार प्रसार के माध्यमों से लोगों तक जानकारी पहुंचाना और विभिन्न संगोष्ठी, समुदाय और संगठनों के द्वारा भी प्रचार एवं प्रसार किया जाना है।
प्राधिकार का उद्देश्य नशे के दुष्परिणाम के प्रति लोगों को जागरूक करना है। प्राधिकार का उद्देश्य नशा मुक्त भारत का निर्माण और ‘सेव यस टू लाइफ, नो टू ड्रग्स ‘ को साकार करना है। हमें अपनी कीमती जीवन को नशे में नष्ट करने से बचाने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है।प्राधिकार ने इसे लेकर कार्ययोजना तैयार कर ली है।

