Home » Jharkhand Government : मुख्य सचिव अविनाश कुमार संभालेंगे कार्मिक विभाग का अतिरिक्त प्रभार

Jharkhand Government : मुख्य सचिव अविनाश कुमार संभालेंगे कार्मिक विभाग का अतिरिक्त प्रभार

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड सरकार ने कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के सचिव एवं विभागीय प्रमुख अधिकारी प्रवीण कुमार टोप्पो (आईएएस) के अवकाश पर रहने की अवधि के लिए विभाग के अतिरिक्त प्रभार की व्यवस्था कर दी है।

सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार श्री टोप्पो 2 जून से 16 जून 2026 तक अवकाश पर रहेंगे। उनके अवकाश से लौटने तक राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार (आईएएस) अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

अविनाश कुमार पहले से ही मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव तथा झारखंड भवन, नई दिल्ली के मुख्य स्थानिक आयुक्त का अतिरिक्त दायित्व निभा रहे हैं।

Read Also: Voter List Mapping :15 जून तक पूरी करें मतदाता सूची मैपिंग; मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा-लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Related Articles

Leave a Comment