Home » Jharkhand School Closed : शीतलहर के चलते झारखंड में बढ़ाई गईं छुट्टियां, अब 6 से 8 जनवरी तक सभी स्कूल रहेंगे बंद

Jharkhand School Closed : शीतलहर के चलते झारखंड में बढ़ाई गईं छुट्टियां, अब 6 से 8 जनवरी तक सभी स्कूल रहेंगे बंद

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सोमवार को जारी किया आदेश

by Mujtaba Haider Rizvi
school closed
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi: झारखंड में बढ़ती शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के आदेश के अनुसार राज्य में संचालित सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी विद्यालयों में 6 जनवरी से 8 जनवरी तक कक्षाएं स्थगित रहेंगी।

यह आदेश प्री-नर्सरी/नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों पर लागू होगा। विभाग ने साफ किया है कि इस अवधि में सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और ई विद्या वाहिनी पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे।

वहीं, यदि किसी विद्यालय में उक्त अवधि के दौरान प्री-बोर्ड परीक्षा निर्धारित है, तो संबंधित सक्षम प्राधिकार अपने विवेक से परीक्षा संचालन को लेकर निर्णय ले सकेंगे। आदेश को विभागीय सचिव की स्वीकृति प्राप्त है।

गौरतलब है कि स्कूलों में जाड़े की छुट्टियां चल रही थीं। सभी स्कूल 5 जनवरी को खुलने वाले थे। शीतलहर को देखते हुए रविवार को झारखंड के सभी स्कूलों में 5 जनवरी और 6 जनवरी को छुट्टी का ऐलान किया गया था। अब इन छुट्टियों को 8 जनवरी तक आगे बढ़ा दिया गया है।

Read Also-

Related Articles