Jamshedpur (Jharkhand) : कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में एलएलबी सत्र 2025-28 में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके तहत विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि घोषित कर दी गई है। विश्वविद्यालय की अधिसूचना के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आगामी 15 जनवरी से आरंभ होगी, जिसकी अंतिम तिथि 07 फरवरी है। इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.kolhanuniversity.ac.in अथवा www.kuuniv.in के माध्यम से उपरोक्त तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन की हार्ड कॉपी रजिस्टर्ड अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से “The Controller of Examinations” Kolhan University, Chaibasa, Pin- 833201 के पते पर भेजना होगा। इस पते पर विश्वविद्यालय को 12 फरवरी तक आवेदन की हार्ड कॉपी प्राप्त हो जानी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता एवं शुल्क
एलएलबी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए कम से कम स्नातक (UG) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। सामान्य कोटि (ईडब्ल्यूएस व ओबीसी समेत) के विद्यार्थियों के लिए कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक होना अनिवार्य है। वहीं एससी व एसटी कोटि के अभ्यर्थियों को कम से कम 40 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा सामान्य कोटि के अभ्यर्थियों के लिए एलएलबी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 600 एवं एससी-एसटी के लिए 500 रुपए है।
परीक्षा में 100 अंकों के 50 प्रश्न
परीक्षा का प्रश्नपत्र कुल 100 अंकों का होगा, जिसमें मल्टीपल च्वाइस ऑब्जेक्टिव टाइप के कुल 50 प्रश्न होंगे। इनमें जेनरल अवेयरनेस से 40, लिंग्विस्टिक एबिलिटी से 20 एवं विधिक जागरूकता व रीजनिंग से 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश दो अंकों का होगा। नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा का समय एक घंटा होगा। यानी परीक्षार्थियों को 60 मिनट में 50 प्रश्नों के जवाब देने होंगे।
रिजल्ट एवं कटऑफ
परीक्षा परिणामों के आधार पर सलेक्शन कमेटी कटऑफ मार्क्स तय करेगी। परीक्षा का रिजस्ट विश्वविद्यालय की आधाकिरिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसके साथ ही जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर भी उपलब्ध होगा।

