Home » RANCHI POLITICAL NEWS: मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ आंदोलन से घबराई सरकार, जानें किस नेता ने दिया चौंकाने वाला बयान

RANCHI POLITICAL NEWS: मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ आंदोलन से घबराई सरकार, जानें किस नेता ने दिया चौंकाने वाला बयान

by Vivek Sharma
केशव महतो कमलेश
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन से भाजपा घबरा गई है। इस वजह से अब उसके केंद्रीय मंत्री जनता को गुमराह करने के लिए झूठे बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति में भ्रष्टाचार, सत्ता का दुरुपयोग और अहंकार ऊपर से नीचे तक व्याप्त हो चुका है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यही भाजपा पहले तीन काले कृषि कानूनों के फायदे बताती रही, जातीय जनगणना से इनकार करती रही और अब एक बार फिर मनरेगा को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है।

पारदर्शिता के नाम पर खिलवाड़

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पारदर्शिता के नाम पर बायोमेट्रिक प्रणाली को गरीब और कम पढ़े-लिखे मजदूरों को बाहर करने के हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। जिससे बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग रोजगार से वंचित हो सकते हैं। केशव महतो कमलेश ने कहा कि राज्य सरकार की सहमति के बिना वित्तीय जिम्मेदारियां तय करना संविधान के अनुच्छेद 258 का उल्लंघन है और यह संघीय ढांचे पर सीधा प्रहार है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने नए कानून को मनरेगा जैसी गरीबी उन्मूलन की ऐतिहासिक और सफल योजना को खत्म करने की सोची-समझी साजिश करार दिया। उन्होंने मनोहर लाल खट्टर को याद दिलाया कि 2005 में मनरेगा सर्वसम्मति से संसद में पारित हुआ था। इसका मसौदा स्थायी समिति को भेजा गया था, जिसके तत्कालीन अध्यक्ष भाजपा नेता कल्याण सिंह थे। समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर ही यह कानून लागू किया गया था।

Related Articles