Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा से बेताकोचा टुसू मेला गए लोगों की टाटा 407 वैन नेशनल हाईवे 33 पर भिलाई पहाड़ी के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। वैन डिवाइडर पर चढ़कर बेकाबू हो कर पलट गई। इस सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है। जिस बच्ची की मौत हुई है उसका नाम विनीता मुंडा है। उसकी उम्र 6 वर्ष बताई जा रही है।
जबकि अन्य कई लोग घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता एमजीएम अस्पताल पहुंचीं और सभी का बेहतर इलाज कराने का प्रबंध किया। इसके लिए उन्होंने अस्पताल अधीक्षक से बात की।
बताया जा रहा है कि जब घायलों को अस्पताल लाया गया था तो वहां उन्हें देखने के लिए डॉक्टरों की संख्या कम थी। इसके बाद नेताओं ने अस्पताल अधीक्षक से बात की। तब जाकर अतिरिक्त डॉक्टर इमरजेंसी में पहुंचे और सभी का इलाज शुरू किया गया

