Home » Garhwa News : गढ़वा में हुई दिशा की मीटिंग, जानें किसलिए नाराज होकर निकले MP व MLA

Garhwa News : गढ़वा में हुई दिशा की मीटिंग, जानें किसलिए नाराज होकर निकले MP व MLA

Jharkhand Hindi News : जिले में विकास की रूपरेखा तय करने के लिए होती है यह बैठक, शामिल होते हैं प्रशासनिक अधिकारी

by Mujtaba Haider Rizvi
Garhwa News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Garhwa: गढ़वा में दिशा (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) की मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। मीटिंग की अध्यक्षता पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने की। मीटिंग में योजनाओं की समीक्षा की गई। जिले की जितने भी समस्याएं थीं, उनको उठाया गया। बैठक से सांसद विष्णु दयाल राम नाराज होकर निकले।

Garhwa News : अधिकारियों ने योजनाओं के बारे में नहीं दी जानकारी

उन्होंने बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारी उनके किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे रहे थे। हर सवाल का गोल-मोल जवाब दिया जा रहा था। जिले में विकास की योजनाओं की हालत खस्ता है। टारगेट पूरे नहीं हो पा रहे हैं। जो लोग जिला मुख्यालय में समस्या लेकर आते हैं, उनकी समस्या नहीं सुनी जाती।

Garhwa News : विधायक को भी दिए गए गोलमोल जवाब

गढ़वा के विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने भी कहा कि उन्होंने अधिकारियों से कई सवाल किया। यह सवाल विकास योजनाओं से संबंधित थे। विभाग के पदाधिकारियों ने इनका समुचित जवाब नहीं दिया। जिन लोगों ने जवाब दिया उन्होंने गोल-मोल जवाब दिया। विधायक ने कहा कि गढ़वा जिले में लगातार बालू का अवैध उत्खनन हो रहा है। इसका जिम्मेदार कौन है। मइयां सम्मान योजना में भी धांधली की जा रही है। लाभुकों का नाम सूची से काटा जा रहा है और जिसका नाम जुड़ना चाहिए। उसका नाम नहीं जोड़ा जा रहा।

Read Also- JHARKHAND NEWS: दावोस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को व्हाइट बैज सम्मान, जानें इसकी खासियत

Related Articles