Home » Chatra Forest Fire: चतरा के जंगल से उठ रहीं आग की लपटें; वन संपदा को भारी नुकसान

Chatra Forest Fire: चतरा के जंगल से उठ रहीं आग की लपटें; वन संपदा को भारी नुकसान

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा। जिले के प्रतापपुर वन क्षेत्र में भीषण आग लगी है। आग गुरुवार को भरही-केवलिया मुख्य मार्ग पर स्थित घने जंगलों और झाड़ियों में लगी। देखते ही देखते इसने विकराल रूप ले लिया। इसकी लपट तेजी से आगे बढ़ रही है। सूचना पाकर वन विभाग की टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है।

धुएं का गुबार आसमान में छा गया है जिसे दूर से देखा जा सकता है। आग के कारण वन संपदा एवं वन प्राणियों को भारी नुकसान पहुंचा है। पास से गुजर रही हाई-वोल्टेज बिजली की तारें भी खतरे में हैं।

झाड़ियों से शुरू हुई आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया है। प्रतापपुर वन क्षेत्र का भरही-केवलिया मार्ग इस समय धधकती भट्टी में बदल गया है।

भीषण लपट और धुएं से आसपास के ग्रामीणों में दहशत

आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन इसकी भीषण लपट और धुएं से आसपास के ग्रामीण दहशत में हैं। तेज हवा के कारण आग तेजी से जंगल के बड़े हिस्से में फैल रही है।

आग की लपट समीप से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाई-टेंशन बिजली की तारों को छू रही है। ग्रामीणों को भय है कि गर्मी और आग के कारण तार गलकर गिर न जाए। इससे न केवन जान-माल को बड़ा नुकसान होगा, बल्कि लोगों की परेशानियां काफी काफी बढ़ जाएंगी। इस आग में बहुमूल्य औषधीय वनस्पतियां और कई छोटे जीव-जंतु के जल जाने की भी आशंका है।

Read Also: http://Tender Commission Scam: टेंडर घोटाला के एक और आरोपी एवं रिटायर्ड एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजकुमार ने किया सरेंडर, कोर्ट ने इन शर्तों पर दी जमानत

Related Articles

Leave a Comment