Home » The Photon News Exclusive : झारखंड के अपराध की दुनिया के 77 कुख्यात, पुलिस को दे रहे मात, दबोचना क्यों हो रहा मुश्किल, जानिए… : Jharkhand Crime News

The Photon News Exclusive : झारखंड के अपराध की दुनिया के 77 कुख्यात, पुलिस को दे रहे मात, दबोचना क्यों हो रहा मुश्किल, जानिए… : Jharkhand Crime News

Jharkhand Police Action : एक ओर जहां पुलिस की अपराधियों के खिलाफ हार्ड एक्शन के दावे में सच्चाई से इनकार नहीं किया जा सकता है, वहीं दूसरी ओर अब भी ऐसे मोस्ट वांटेड क्रिमिनिल्स हैं जो पुलिस को छकाने में लगे हैं। ऐसे बदमाशों पर हत्या, डकैती, लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य संज्ञेय अपराध के तहत गंभीर मामले दर्ज हैं। कौन-कौन कुख्यात पुलिस को दे रहे चकमा, जानिए हमारे क्राइम रिपोर्टर सुहैब अंसारी की विशेष रिपोर्ट से।

by Suhaib
Jharkhand Crime News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Crime News: रांची : झारखंड में अपराधियों के खिलाफ हार्ड एक्शन और नक्सली गतिविधियों पर लगाम कसने के दावे में सच्चाई से इनकार नहीं किया जा सकता। लेकिन चुनौतियां अभी कम नहीं हुई हैं। राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए आसान नहीं है। अभी भी कई कुख्यात पुलिस को छका रहे हैं। अलग-अलग जिलों में सक्रिय दर्जनों मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करना बड़ा चैलेंज साबित हो रहा है। ऐसे अपराधियों की संख्या 77 बताई जाती है, जो पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

Read Also- The Photon News Exclusive : झारखंड में अपराधियों का न्यू ट्रेंड : घटना के बाद तुरंत सोशल मीडिया पर ले रहे जिम्मेदारी, दबोच रही पुलिस : Jharkhand Crime News

इन अपराधियों की आधिकारिक सूची के साथ तस्वीरें भी जारी की गई हैं, ताकि आम लोगों से सहयोग लेकर जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस रिकॉर्ड की मानें तो इन अपराधियों पर हत्या, डकैती, रंगदारी, लूट, और आर्म्स एक्ट के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि कई मोस्ट वांटेड अपराधी बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे पड़ोसी राज्यों में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर फरार हैं। पुलिस की ओर से जारी सूची में झारखंड के लगभग सभी बड़े जिलों के नाम शामिल हैं।

इन अपराधियों की गिरफ्तारी इसलिए भी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है क्योंकि इनका कुछ अता-पता ही नहीं चल पा रहा है। पुलिस की सूचना तंत्र भी इनके सामने बेबस है। कई अपराधियों के देश से बाहर भाग जाने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। देखना ये है कि कबतक पुलिस इन मोस्ट वांटेड के गिरेबान तक पहुंच पाएगी। इधर, झारखंड के आईजी अभियान माइकल राज एस ने द फोटोन न्यूज़ के क्राइम रिपोर्टर से विशेष बातचीत में बताया कि पुलिस इन मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने के लगातार छापेमारी कर रही है। देश से बाहर भागे अपराधियों की पहचान कर रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी है। इससे पहले भी कई अपराधियों को देश के बाहर से गिरफ्तार कर झारखंड लाया गया है।

Read Also- The Photon News Exclusive : रांची बना CRIME हॉटस्पॉट : 10 महीनों में मर्डर, रेप, अपहरण, लूट, चोरी के आंकड़े डरावने : Jharkhand crime rate

Jamshedpur Crime : रडार पर रांची और जमशेदपुर के अपराधी


राजधानी रांची में सक्रिय अपराधियों में लखन सिंह, मजहर अंसारी, रवि रितेश नाग, अभिषेक तिर्की, शहजाद और शहवाज मलिक शामिल हैं। इनके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं। वहीं, जमशेदपुर से जुड़े अपराधियों में रंजन मिश्रा, सूरज सिंह, अनवर अली, अरुण कुमार सिंह, रोहित चंद और मो. इमरान जैसे नाम शामिल हैं। चाईबासा और उसके आसपास के क्षेत्रों में गुलशन बिरुली, मो. तबरेज, विजय बिरुली, गार्दी सोय जैसे अपराधी सक्रिय बताए जा रहे हैं। सरायकेला में मो. अफरोज उर्फ बबलू वालसी, सूरज कोतवाल, मनोज गिरी, शंकर तांती और अजित प्रधान मोस्ट वांटेड सूची में शामिल हैं।

Read Also- The Photon News Exclusive : सुरक्षा के दावे हवा-हवाई : क्राइम कैपिटल बनती रांची, 10 महीनों में सच उजागर : Ranchi Crime News

लोहरदगा जिले में आलोक भगत और आशीष उरांव, लातेहार में आशा कच्छप, दिलीप उरांव और लाखो भुइयां जैसे अपराधी फरार हैं। पलामू जिले में कमलेश सिंह और चंगेज खान पर कई संगीन आरोप दर्ज हैं। देवघर जिले में गौरव कुमार खबारे, शिबू मिश्रा, अंकित जोशी, अनवर अंसारी, परेश मंडल, शहदेव मंडल, रिंकू दास और महावीर मंडल जैसे अपराधी मोस्ट वांटेड सूची में हैं। कोडरमा में महावीर यादव, जामताड़ा में किशोर मंडल और दुमका में कारु पर पुलिस की नजर बनी हुई है।

Jharkhand Law And Order : हजारीबाग और आसपास के जिलों में चुनौती

हजारीबाग जिले में उमेश कुमार दास, महावीर रविदास, गुड्डू भुइयां, गणेश कुमार दास, हम्मद आफताब, दानिश खान, विनोद कुमार सिंह, रणजीत कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार महतो, संतोष सिंह, मुकेश कुमार सिंह, लुकमान अंसारी, तौफीक अंसारी, दीपक कुमार, सुरेश महतो और तीरथ महतो जैसे कई अपराधी लंबे समय से फरार हैं। इन पर हत्या और संगठित अपराध जैसे गंभीर आरोप हैं।

Read Also- The Photon News Exclusive : 2025 में एनकाउंटर से कांपा क्राइम वर्ल्ड : 12 मुठभेड़ में 5 अपराधी ढेर, अपराध पर हेमंत सरकार की सीधी चोट : Jharkhand Encounter 2025

अन्य जिलों में भी कई कुख्यात एक्टिव

गढ़वा जिले में संतोष पांडेय और भरत प्रसाद साह, खूंटी में केशव कुमार, गिरिडीह में इंदर मंडल और अशोक वर्मा, गुमला में शोएब अहद मिर्धा, कर्मा उरांव और मनोज उरांव, बोकारो में राजू मुंडा, बिनोद सिंह और रतन तांती जैसे अपराधी शामिल हैं।

Jharkhand Wanted List : लिस्ट में अन्य राज्यों के अपराधी भी शामिल

झारखंड पुलिस की सूची में अन्य राज्यों के अपराधियों के नाम भी शामिल हैं। बिहार से राजू यादव, रोमित कुमार, अमित दास, अजित कुमार दास, धर्मेंद्र यादव और रोहित कुमार फरार बताए जा रहे हैं। हरियाणा से मो. आरिफ, पश्चिम बंगाल से डब्लू शेख, दीप ग्वाला और दीप यादव, जबकि फरीदाबाद से अरशद अली का नाम सूची में शामिल है।


वर्जन

अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस हर लेवल पर प्रयास कर रही है। लगातार छापेमारी भी की जाती है। जो अपराधी देश से बाहर भागे हुए हैं, उन्हें रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी करने की तैयारी है। कई अपराधियों को देश के बाहर से दबोचकर झारखंड लाया गया है। मोस्ट वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हर स्तर पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
माइकल राज एस, आईजी अभियान।

Read Also- Jharkhand Naxal Encounter : 17 नक्सलियों के ढेर होने और बड़ी संख्या में हथियार बरामदगी से पुलिस का बढ़ा जोश, DGP ने कहा- बहुत जल्द झारखंड होगा नक्सल मुक्त : DGP Statement On Naxalism

Related Articles